Stock Market Highlights: बाजार में लगातार 5वें दिन रही गिरावट, सेंसेक्स 856 अंक लुढ़का, निफ्टी 22550 के आसपास हुआ बंद - live stock market today feb 24 updates bse nse sensex nifty latest news zomato jio financial lupin rvnl ujjivan sfb granules india share price | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

Stock Market Highlights: बाजार में लगातार 5वें दिन रही गिरावट, सेंसेक्स 856 अंक लुढ़का, निफ्टी 22550 के आसपास हुआ बंद

Stock Market Highlights:ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। आईटी, मेटल, टेलीकॉम इंडेक्स 2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी लुढ़का ।

FEBRUARY 24, 2025/ 3:38 PM
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Stock Market Highlights:खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड बिगाड़ा और सेंसेक्स-निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स, निफ्टी में 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा जबकि IT, मेटल, PSE शेयरों पर दबाव रहा। वहीं एनर्जी, तेल-गैस, बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट रही। FMCG, ऑटो, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्

Stock Market Highlights: बाजार में लगातार  5वें दिन रही गिरावट, सेंसेक्स 856 अंक लुढ़का, निफ्टी 22550 के आसपास हुआ बंद Stock Market Highlights:खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड बिगाड़ा और सेंसेक्स-निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए।
FEBRUARY 24, 20253:35 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स-निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरकर बंद हुए

खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड बिगाड़ा और सेंसेक्स-निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स, निफ्टी में 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा जबकि IT, मेटल, PSE शेयरों पर दबाव रहा। वहीं एनर्जी, तेल-गैस, बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट रही। FMCG, ऑटो, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 856.65 अंक यानी 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 74,454.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 242.55 अंक यानी 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 22,553.35 के स्तर पर बंद हुआ।

Wipro, HCL Technologies, Infosys, TCS, Bharti Airtel निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं M&M, Eicher Motors, Dr Reddy's Labs, Hero MotoCorp and Kotak Mahindra Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। आईटी, मेटल, टेलीकॉम इंडेक्स 2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी लुढ़का ।

FEBRUARY 24, 20253:28 PM IST

Stock Market Live Updates:भारतीय टेक इंडस्ट्री FY25 में 5.1% की ग्रोथ दिखा सकती है-नैसकॉम

निफ्टी IT इंडेक्स शिखर से 14 परसेंट फिसल चुका है। पिछले एक महीने के दौरान इसमें निफ्टी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। ट्रंप की नई टैरिफ नीति ने भी इस सेक्टर की परेशानी बढ़ा दी है। लेकिन इसी बीच नैसकॉम ने एक टेक सर्वे किया है जिसके मुताबिक भारतीय टेक इंडस्ट्री FY25 में 5.1% की ग्रोथ दिखा सकती है

FEBRUARY 24, 20253:26 PM IST

Stock Market Live Updates:आज UK के साथ FTA पर अहम बैठक

आज से दिल्ली में UK के साथ फ्री ट्रेड एंग्रीमेंट पर अहम बैठक हो रही है। भारत ज्यादा से ज्यादा वर्क वीजा देने रखेगा। गारमेंट, फुटवियर एक्सपोर्ट पर ड्यूटी घटाने की मांग की है। तो UK का स्कॉच व्हिस्की और JLR के एक्सपोर्ट पर जोर होगा

FEBRUARY 24, 20253:22 PM IST

Stock Market Live Updates:ऑटो सेक्टर पर सीएलएसए की राय

CLSA का कहना है कि पूरी दुनिया में बैटरी से चलने वाली EV की हिस्सेदारी 12 फीसदी ही है। इसमें से भी 30 फीसदी हिस्सेदारी चीन की है। भारत की हिस्सेदारी तो सिर्फ 2.4 फीसदी है। टेस्ला एंट्री पर CLSA ने आगे कहा कि टैरिफ कटौती के बावजूद टेस्ला की गाड़ियां महंगी हैं। टेस्ला मॉडल 35 लाख रुपए की पड़ेगी। इसकी कीमत महिंद्रा XEV 9e, e-Creta, e-Vitara की कीमत ले 20-50 फीसदी ज्यादा है। कीमतें घटाने के बावजूद भी भारत में टेस्ला के टॉप फीचर्स नहीं मिलेंगे।

FEBRUARY 24, 20252:54 PM IST

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22600, 22700 और 22800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22500, 22400 और 22300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48500, 48700 और 49000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48500, 48300 और 48000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

FEBRUARY 24, 20252:27 PM IST

Stock Market Live Updates:BHARAT FORGE की सब्सिडियरी KALYANI POWERTRAIN ने सर्वर इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए करार किया

सब्सिडियरी KALYANI POWERTRAIN ने सर्वर इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए करार किया है। भारत में सर्वर इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए AMD के साथ करार किया है।

FEBRUARY 24, 20251:55 PM IST

Stock Market Live Updates:एमएंडएम पर Bernstein की राय

बर्न्स्टीन ने इसमें निवेश के लिए 3650 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मौजूदा गिरावट ने निवेश के लिए आकर्षक माहौल बनाया है। बर्न्स्टीन के मुताबिक कंपनी का मैनेजमेंट कैपिटल एलोकेशन पॉलिसी पर कायम है और टेस्ला की भारत में एंट्री से मीडियम टर्म में अधिक झटका तो नहीं लगेगा और जो लगता भी, वह पहले ही शेयर पर दिख चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि टेस्ला की ईवी गाड़ियां हायर प्राइस सेगमेंट की होंगी।

FEBRUARY 24, 20251:41 PM IST

Stock Market Live Updates:लॉक-इन खत्म होने से NTPC ग्रीन टूटा

लॉक-इन खुलने से NTPC ग्रीन में बिकवाली देखने को मिली। शेयर करीब 7 परसेंट लुढ़का है। नुवमा रिसर्च के मुताबिक18 करोड़ 33 लाख शेयरों के 3 महीने का लॉक-इन खत्म हुआ।

FEBRUARY 24, 20251:30 PM IST

Stock Market Live Updates: InterGlobe Aviation पर सिटी की राय

ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने InterGlobe Aviation के लिए कहा है कि यह स्टॉक अगले तीन महीने यानी करीब 90 दिनों के लिए काफी पॉटजिटिव दिख रहा है। सिटी ने इस स्टॉक को अपने 90-दिनों की पॉजिटिव कैटेलिस्ट सूची में डाल दिया है। साथ ही उसने इस स्टॉक पर अपनी "buy" की रेटिंग दोहराई है और इसके टारगेट प्राइस को 5100 रुपये से बढ़ाकर 5200 रुपये कर दिया है।सिटी के एनालिस्ट्स ने कहा कि हवाई यातायात की बढ़ती मांग और मजबूत मार्केट शेयर के चलते इंडिगो की ग्रोथ में मजबूती देखी जा रही है। महाकुंभ के कारण उत्तर प्रदेश के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की बढी संख्या ने मांग को बढ़ाने में काफी योगदान दिया है।

FEBRUARY 24, 202512:58 PM IST

Stock Market Live Updates:कमजोर बाजार में भी एमएंडएम ने लगाया तेजी का रन, ब्रोकरेज भी बुलिश

M&M का शेयर आज बाजार के फोकस में है। कमजोर बाजार में भी शेयर में करीब 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने स्टॉक पर खरीद की रेटिंग दी है और इसके लिए 4075 रुपये का टारगेट सेट किया है। जेफरीज ने कहा कि टेस्ला की भारत में एंट्री की चिंता से गिरावट आई। छोटी अवधि में टेस्ला के आने का असर कम होगा। गाड़ियों की कीमतों में अंतर से सीमित असर देखने को मिलेगा। FY26 के लिए M&M का कोर PE अनुमान 20x है। FY25-27 के लिए CAGR EPS अनुमान 18% पर है।

FEBRUARY 24, 202512:39 PM IST

Stock Market Live Updates: वोडाफोन आइडिया पर मोतीलाल ओसवाल की राय

मोतीलाल ओसवाल (MOFSL) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जब तक Vodafone Idea का बिजनेस स्टैबलाइज नहीं हो जाता है, कंपनी के लिए लंबी अवधि में अपना वजूद बनाए रखना मुश्किल है। पिछले हफ्ते के अंत में ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि टैरिफ में की गई वृद्धि का सीमित फायदा Vodafone Idea को मिला है। इसकी वजह यह है कि कंपनी का सब्सक्राइबर मिक्स खराब है। इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या लगातार घट रही है।मोतीलाल ओसवाल ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों को बचने की सलाह दी है। उसने इसके शेयर के लिए 5 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

FEBRUARY 24, 202512:20 PM IST

Stock Market Live Updates: NTPC Green Energy का शेयर 9% टूटा

एनटीपीसी की ग्रीन इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में आज बिकवाली की ऐसी आंधी आई कि यह 100 रुपये के नीचे आ गया। मार्केट में बिकवाली का दबाव तो है ही लेकिन एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के कुछ शेयरों का लॉन-इन आज खत्म हुआ तो इसने और दबाव बढ़ा दिया। इस दबाव में इसके शेयर करीब 9 फीसदी टूट गए।

FEBRUARY 24, 202512:08 PM IST

Stock Market Live Updates:21800 तक गिर सकता है निफ्टी- अनु जैन

360 One की प्रेसिडेंट अनु जैन ने कहा कि शुक्रवार को निफ्टी ने जिस तरह से 22700 का स्तर तोड़ दिया और आज जिस तरह से आज आईटी और बैंक दोनों इंडेक्स टूट रहे हैं उसको देखते हुए लग रहा है कि निफ्टी के लिए अब पहला सपोर्ट 22300 पर है। ये सपोर्ट भी टूटा तो अगला बड़ा सपोर्ट 21800 पर होगा। मुड़ने को तो मार्केट कहीं से भी मुड़ सकता है लेकिन पिछले दो हफ्ते से बाजार के दो मेन सेक्टर आईटी और बैंकिंग निफ्टी जिस तरह से टूट रहे हैं उसको देख कर संकेत मिल रहा है कि निफ्टी 21800 तक गिर सकता है। मार्केट काफी ओवर शोल्ड है। इसमें अगर कोई भी पुलबैक मिलता है तो वॉल्यूम क्या होगा इस पर नजर रखनी होगी।

FEBRUARY 24, 202511:40 AM IST

Stock Market Live Updates: Federal Bank पर नुवामा की राय

नुवामा ने फेडरल बैंक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 215 रुपये तय किया है। स्ट्रैटेजी मीट में CEO ने 12 थीम सुझाए हैं। बैंक के CEO का RoA बढ़ाने के लिए 12 थीम पर फोकस दिखाई दे रहा है। उनका मानना है कि टॉप 6 बैंकों के स्तर तक इस बैंक का RoA लाएंगे। इसके साथ ही बैंक प्रोडक्ट, डिजिटल और डिस्ट्रीब्यूशन पर निवेश कर रही है।नुआमा का कहना है कि FY28 तक टॉप 6 बैंकों के स्तर तक RoA लाने का लक्ष्य नजर आ रहा है। बैंक द्वारा अफोर्डेबल हाउसिंग, सेकेंड हैंड CVs और ट्रैक्टर के प्रोडक्ट लॉन्च किये जायेंगे।

FEBRUARY 24, 202511:19 AM IST

Stock Market Live Updates: हेल्थकेयर ग्लोबल को खरीदेगी KKR

KKR के 54% हिस्सा खरीदने से हेल्थकेयर ग्लोबल करीब 4 परसेंट ऊपर नजर आ रहा है। करीब 3500 करोड़ रुपए में डील हुई। 504 रुपए प्रति शेयर के भाव पर ओपन ऑफर लाने की भी तैयारी है।

FEBRUARY 24, 202511:09 AM IST

Stock Market Live Updates: Royalarc Electrodes के शेयर की फ्लैट लिस्टिंग

रॉयलआर्क इलेक्ट्रोड्स के शेयरों की आज NSE SME पर फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 1.6 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 120 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 120 रुपये पर ही एंट्री है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लिस्टिंग के बाद शेयरों ने ऊपर चढ़ने की कोशिश की लेकिन तेजी बहुत मामूली ही है।

FEBRUARY 24, 202511:02 AM IST

Stock Market Live Updates: फेडरल बैंक, ग्रेन्यूल्स में तेजी

फेडरल बैंक का 3 साल में ग्रोथ का रोडमैप बाजार को पसंद आया। कमजोर बाजार में भी शेयर करीब 2 परसेंट ऊपर कामकाज कर रहा। वहीं इधर CDMO सेगमेंट में एंट्री से Granules मे भी जोश रहा। शेयर करीब 1.5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा हैं।

FEBRUARY 24, 202510:48 AM IST

Stock Market Live Updates:Tejas Cargo का शेयर 4% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ

तेजस कार्गो के शेयरों की आज NSE SME पर प्रीमियम एंट्री हुई लेकिन फिर शेयर टूट गए। इसके आईपीओ को ओवरऑल 1.15 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 168 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 175.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 4.17 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Tejas Cargo Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए।

FEBRUARY 24, 202510:36 AM IST

Stock Market Live Updates: Federal Bank पर सिटी की राय

सिटी ने फेडरल बैंक पर कहा कि बैंक ने ब्रेकथ्रू फेज रोडमैप दिया है। इसका एक्जिक्यूशन अहम है। बैंक ने 3 साल का ग्रोथ रोडमैप पेश किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक का मुनाफा और RoA के साथ ग्रोथ पर फोकस रहेगा। इसके साथ ही बैंक का कम बचत वाले सेगमेंट/MSME/मिड कैरपोरेट, नेक्स्ट जेन पर फोकस रहेगा। सिटी का कहना है कि FY27 बुक के 1.1x पर वैल्युएशन आकर्षक नजर आ रहा है। सिटी ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 242 रुपये तय किया है।

FEBRUARY 24, 202510:18 AM IST

Stock Market Live Updates: IT सेक्टर में सबसे तगड़ी बिकवाली

IT सेक्टर में सबसे तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। सेक्टर इंडेक्स करीब दो परसेंट गिरा। LTTS 5% गिरकर वायदा का टॉप लूजर बना। साथ ही कोफोर्ज, परसिस्टेंट और कोफोर्ज भी 3 से 4% गिरे है। वहीं कैपिटल गुड्स और रियल्टी में भी दबाव देखने को मिल रहा है। लेकिन फार्मा और चुनिंदा ऑटो शेयर में हल्की खरीदारी रही।

FEBRUARY 24, 202510:14 AM IST

Stock Market Live Updates:Quality Power के शेयर को मिली मामूली बढ़त

क्वालिटी पावर के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में महज डेढ़ फीसदी के करीब प्रीमियम पर एंट्री हुई। इसके 858.70 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 425 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 432.05 रुपये और NSE पर 430.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को महज डेढ़ फीसदी का लिस्टिंग गेन (Quality Power Listing Gain) मिला।

FEBRUARY 24, 202510:08 AM IST

Stock Market Live Updates:GLENMARK PHARMA US कोर्ट में Zetia दवा के लिए सेटलमेंट करेगी

Zetia दवा के लिए US कोर्ट में सेटलमेंट करेगी। कोलेस्ट्रॉल की दवा Zetia के लिए सेटलमेंट करेगी। $70 लाख में कोलेस्ट्रॉल की दवा Zetia के लिए सेटलमेंट करेगी।

FEBRUARY 24, 20259:34 AM IST

Stock Market Live Updates:Rachanavaidya.in की रचना वैद्य की बाजार पर राय

सेबी पंजीकृत रिसर्च एनालिस्ट Rachanavaidya.in की रचना वैद्य का कहना है कि आज का करेक्शन पिछले कई महीनों से चल रहे करेक्शन का ही हिस्सा है। बाजार ने अभी तक हायर टाइम फ्रेम पर कोई निचला स्तर स्थापित नहीं किया है। निकट भविष्य में इस गिरावट को रोकने के लिए कोई पॉजिटिव ट्रिगर भी नहीं हैं। ऐसे में बाजार में गिरावट बढ़ सकती है। आगे निफ्टी फ्यूचर्स के लिए चार्ट पर अगला शॉर्ट टर्म सपोर्ट 22,700 पर होगा। इसके बाद 22,500 पर अगला बड़ा सपोर्ट होगा। यह अनुमान तब तक ही सही रहेगा जब तक निफ्टी फ्यूचर्स निगेटिव रुझान के साथ 23,150 पर स्थित रेजिस्टेंस से नीचे कारोबार करता रहेगा।

FEBRUARY 24, 20259:33 AM IST

Stock Market Live Updates:सेंसेक्स 570 अंक टूटा, निफ्टी 22600 के आसपास

बाजार में गिरावट बढ़ी है। निफ्टी 22,600 के आसपास कामकाज करता नजर आ रहा है। वहीं सेंसेक्स 570 अंक लुढ़का है। निफ्टी बैंक 48,500 के नीचे फिसला है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट बढ़ी। मिडकैप इंडेक्स करीब 850 प्वाइंट फिसला है।

FEBRUARY 24, 20259:21 AM IST

Stock Market Live Updates:सेंसेक्स 480 अंक टूटा, निफ्टी 22650 के नीचे

बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 456.85 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 74,814.40 के स्तर पर कामकाज कर रहा। वहीं निफ्टी 150.00 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 22,645.90 के स्तर पर कामकाज कर रहा।

FEBRUARY 24, 20259:07 AM IST

Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 440 अंक टूटा

प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 442.09 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 74,868.97 के स्तर पर कामकाज कर रहा। वहीं निफ्टी 256.25 अंक यानी 1.12 फीसदी की गिरावट के साथ 22,539.65 के स्तर पर कामकाज कर रहा।

FEBRUARY 24, 20258:59 AM IST

Stock Market Live Updates: निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला सपोर्ट 22,610-22,670 (पुट राइटर्स जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 22,400-22,500 (चार्ट के मुताबिक) पर है। पहला रजिस्टेंस 22,750-22,800 (पिछला सपोर्ट) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22,900-23,000 (कॉल ऑप्शन जोन) पर है। 150 अंकों के गैपडाउन के बाद शॉर्ट नहीं कर सकते। शॉर्ट करने के लिए इंट्राडे पुलबैक का इंतजार करें। शॉर्ट करने का बेस्ट जोन 22,700-22,750, पर है इसके लिए 22,800 का स्टॉपलॉस लगाए। निफ्टी 22,800 के ऊपर निकले तभी लॉन्ग करें।

FEBRUARY 24, 20258:41 AM IST

Stock Market Live Updates:निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक में अब 20 महीने का मूविंग एवरेज 48,450 टेस्ट होने का खतरा है। अगर 48,450 टूटा तो 47,500 तक कोई बड़ा सपोर्ट नहीं है। रजिस्टेंस जोन 49,000 और 49,500 पर है। निफ्टी बैंक किसी ट्रेंड का सम्मान नहीं कर रहा है। निफ्टी बैंक में किसी भी तरफ फंसने से बचें। उस volatility में निफ्टी बैंक को ट्रेड नहीं करें।

FEBRUARY 24, 20258:29 AM IST

Stock Market Live Updates: जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर की बाजार पर राय

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि घरेलू बाजार में व्यापक आधार पर कमजोरी जारी रही। इसकी मुख्य वजह FOMC मिनट्स के आक्रामक लहजे पर निवेशकों की चिंता थी। FOMC मिनट्स से लंबे समय तक उच्च ब्याज दरों के बने रहने का संकेत मिला है। इससे उभरते बाजारों में विदेश निवेश बाधित हो सकता है। हालांकि बाजार में एक हेल्दी करेक्शन हुआ है,लेकिन कॉर्पोरेट में कमजोरी और टैरिफ संबंधी जोखिमों के चलते अनिश्चितताएं बढ़ गई है। इससे छोटे-मझोले शेयरों के वैल्यूएशन से जुड़ी चिंता बढ़ रही है। भारत वर्तमान में दूसरे एशियाई बाजारों की तुलना में पीछे है। यहां से एफआईआई तेजी से निकल रहे हैं। उनके लिए "भारत में बेचो और चीन में खरीदो" की रणनीति फिलहाल रिटर्न दे रही है।

FEBRUARY 24, 20258:13 AM IST

Stock Market Live Updates: RBI करेगा $10 अरब का स्वैप ऑक्शन

बैंकिंग सिस्टम में नकदी की कमी दूर करने के लिए RBI का बड़ा एक्शन देखने को मिला। RBI शुक्रवार को अब तक का सबसे बड़ा 10 अरब डॉलर FOREX SWAP AUCTION करेगा । बैंकिंग और NBFCs पर फोकस रहेगा ।

FEBRUARY 24, 20258:00 AM IST

Stock Market Live Updates: FTSE इंडिया में 14 नए शेयरों की एंट्री

FTSE इंडिया में 14 नए शेयरों को जगह मिलेगी। BSE, CDSL, इंडसइंड बैंक, NALCO और दूसरी कंपनियां शामिल हुआ। इंडेक्स की छमाही समीक्षा में फैसला लिया गया। नए बदलाव 21 मार्च से लागू होंगे।

FEBRUARY 24, 20257:55 AM IST

Stock Market Live Updates: निफ्टी में होंगे जोमैटो, जियो फाइनेंशियल

जोमैटो, जियो फाइनेंशियल की निफ्टी 50 में एंट्री होगी । वही, BPCL, ब्रिटानिया बाहर होंगे । सभी बदलाव 28 मार्च से लागू होंगे ।

FEBRUARY 24, 20257:55 AM IST

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।