Stocks to Watch: पांच लिस्टिंग्स; Eternal, Biocon और ICICI Bank समेत इन शेयरों पर भी खास वजहों से रखें नजर
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज पांच लिस्टिंग्स के साथ-साथ जोमैटो (Zomato) की एटर्नल (Eternal), ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 5 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 447.05 प्वाइंट्स यानी 0.52% के उछाल के साथ 85,712.37 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 152.70 प्वाइंट्स यानी 0.59% की बढ़त के साथ 26,186.45 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 5 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 447.05 प्वाइंट्स यानी 0.52% के उछाल के साथ 85,712.37 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 152.70 प्वाइंट्स यानी 0.59% की बढ़त के साथ 26,186.45 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
आज फिजिक्सवाला, फुजियामा पावर सिस्टम्स और नियोजेम इंडिया आज तिमाही कारोबारी नतीजे जारी करेंगी
Eternal
सीएनबीसी-टीवी 18 के सूत्रों के मुताबिक जोमैटो की पैरेंट कंपनी एटर्नल में एक इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर ब्लॉक डील के जरिए ₹1500 करोड़ में 0.5% हिस्सेदारी बेचने वाली है।
Ola Electric Mobility
ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी 46800 भारत-सेल पावर्ड गाड़ियों की बड़े पैमाने पर डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी के स्वदेशी 4680 भारत सेल बैट्री पैक से लैस पहली प्रोडक्ट S1 Pro+ (5.2kWh) है।
Biocon
बायोकॉन ने अपनी सहायक कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स को अपने में पूरी तरह से मिलाने के लिए एक रणनीतिक कॉरपोरेट एक्शन का ऐलान किया है। बायोकॉन बायोलॉजिक्स में इसे बाकी हिस्सेदारी सीरम इंस्टीट्यूट लाइफ साइंसेज, टाटा कैपिटल और एक्टिव पाइन से बायोकॉन बायोलॉजिक्स के हर 100 शेयरों के बदले बायोकॉन के 70.28 शेयरों के शेयर स्वैप के जरिए मिलेगी। यह काम बायोकॉन के प्रति शेयर ₹405.78 के भाव पर होगा जिससे बायोकॉन बायोलॉजिक्स की वैल्यू $550 करोड़ होगी। यह काम 31 मार्च, 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
इसके अलावा बायोकॉन की सहायक कंपनी बायोकॉन फार्मा को पार्किंसंस रोग के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कार्बिडोपा और लेवोडोपा एक्सटेंडेड-रिलीज कैप्सूल को यूएस एफडीए से एएनडीए के लिए अस्थायी तौर पर मंजूरी मिल गई है।
ICICI Bank
आईसीआईसीआई बैंक की सहायक कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने ₹10,603 करोड़ के आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल किया है। ₹2,061-₹2,165 के प्राइस बैंड में यह आईपीओ 12 से 16 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।
Dynamatic Technologies
डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज ने डसॉल्ट के नए कारोबारी जहाज फाल्कन 6X में मैन्युफैक्चरिंग और एसेंबली को लेकर डसॉल्ट एविएशन के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है।
Oil and Natural Gas Corporation (ONGC)
ओएनजीसी के बोर्ड ने चेयरमैन और सीईओ के रूप में एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर फिर से अरुण कुमार सिंह को नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है, जो 7 दिसंबर से प्रभावी है।
LIC
सरकार ने वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज की ज्वाइंट सेक्रेटरी शालिनी पंडित को एलआईसी के बोर्ड में अपनी तरफ से डायरेक्टर के तौर पर नॉमिनेट किया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रशांत कुमार गोएल की जगह ली है।
SPML Infra
एसपीएमएल इंफ्रा को जल जीवन मिशन के तहत राजस्थान के झालावाड़ में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (पीएचईडी) से श्री हरि इंफ्राप्रोजेक्ट्स के साथ ज्वाइंट वेंचर में ₹207.38 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है।
NBCC (India)
एनबीसीसी ने ग्रेटर नोएडा में ई-नीलामी के जरिए करीब ₹485.41 करोड़ में 175 घर बेच डाले।
HFCL
एचएफसीएल को अपनी विदेशी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के जरिए ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई के लिए एक विदेशी क्वाइंट से $730 करोड़ (₹656.10 करोड़) का निर्यात ऑर्डर मिला है।
Delhivery
डेल्हीवरी ने उत्तर प्रदेश के देवरिया में अपनी ऑटोनॉमस वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (वीटीओएल) ड्रोन तकनीक का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
Landmark Cars
लैंडमार्क कार्स को महाराष्ट्र के पुणे में एक शोरूम और एक वर्कशॉप खोलने के लिए बीवाईडी इंडिया से मंजूरी मिल गई है। इ्न्हें कंपनी की सहायक कंपनी वॉटरमार्क कार्स सेटअप करेगी
RailTel Corporation of India
रेलटेल को विदेश मंत्रालय से 2,000 एआई से लैस लैपटॉप की सप्लाई के लिए ₹14.4 करोड़ का इंटरनेशनल ऑर्डर मिला है।
MTAR Technologies
एमटीएआर टेक को सिविल न्यूक्लियर पावर सेक्टर में एंड फिटिंग्स और इससे जुड़े कंपोनेंट्स की सप्लाई के लिए एक नए ग्राहक से ₹194 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
Zen Technologies
जेन टेक्नोलॉजीज को मध्य प्रदेश के महू (Mhow) में स्थित इन्फैंट्री स्कूल में देश का पहला कॉम्बैट ट्रेनिंग नोड (CTN) सेटअप करने के लिए रक्षा मंत्रालय से ₹120 करोड़ का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
RBL Bank
आरबीएल बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर सोमनाथ घोष का कार्यकाल 6 दिसंबर को पूरा हो गया।
Omaxe
ओमैक्स की सहायक कंपनी लुधियाना होलसेल मार्केट को पंजाब में अपने प्रोजेक्ट ओमैक्स चौक के लिए RERA रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिल गया है।
NewGen Software Technologies
न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज ने बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म देने के लिए अपना टेंडर वापस ले लिया है। सितंबर में कंपनी को कुवैत की एक कंपनी से बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म को लेकर एक लेटर ऑफ अवार्ड मिला था, जिसकी कॉमर्शियल वैल्यू 17.3 लाख कुवैदी दीनार थी।
Uniparts India
यूनिपार्ट्स इंडिया के बोर्ड ने तनुश्री बागरोडिया को 1 जनवरी 2026 से ग्रुप सीईओ नियुक्त किया है। वह कंपनी की पूर्णकालिक निदेशक के रूप में काम करती रहेंगी। इसके अलावा बोर्ड ने पालेश्वर राव एसवी दुव्वुरी को सीओओ और सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल नियुक्त किया है।
ब्लॉक डील्स
ITC Hotels
ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको की सहयोगी कंपनियों-टोबैको मैन्युफैक्चरर्स इंडिया, माइडलटन इन्वेस्टमेंट कंपनी और रोथमैन्स इंटरनेशनल एंटरप्राइजेज ने आईटीसी होटल्स के 18.75 करोड़ शेयर (9% इक्विटी होल्डिंग) करीब ₹3,856 करोड़ में ₹205.65 के भाव पर बेच दिए हैं। सितंबर 2025 तक आईटीसी होटल्स में माइडलटन इन्वेस्टमेंट कंपनी की 2.33% और टोबैको मैन्युफैक्चरर्स इंडिया की 12.2% हिस्सेदारी थी। वहीं दूसरी तरफ वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट्स (दिल्ली) की सहायक कंपनी एचसीएल कैपिटल ने इसी भाव पर आईटीसी होटल्स में लगभग 7% हिस्सेदारी (14.57 करोड़ शेयर) ₹2,998 करोड़ में हासिल कर ली। इसके अलावा सोसाइटी जेनरल, निप्पॉन इंडिया एमएफ, मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर, वैनगार्ड ग्रुप, बीएनपी पारिबास आर्बिट्रेज और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने भी इसी भाव पर ₹858 करोड़ में 4.17 करोड़ शेयर (2% हिस्सेदारी) हासिल की।
Polyplex Corporation
के2 फैमिली प्राइवेट ट्रस्ट ने फर्स्ट वाटर फंड से पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन के 2.75 लाख शेयर ₹820 की दर से ₹22.55 करोड़ में खरीदे। सितंबर 2025 तक कंपनी में पहले से ही इसकी 3.76% हिस्सेदारी थी।
लिस्टिंग
आज रैवेलकेयर (Ravelcare) और एस्ट्रॉन मल्टीग्रेन (Astron Multigrain) की बीएसई एसएमई तो इनविक्टा डायग्नॉस्टिक (Invicta Diagnostic), क्लियर सिक्योर्ड सर्विसेज (Clear Secured Services) और स्पेब एढेसिव्स (Speb Adhesives) की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डिविडेंड
आज मोदीसोन के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
F&O Ban
आज बंधन बैंक, कीन्स टेक और सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।