Stocks to Watch: चार वजहों से मार्केट में तेज हलचल के आसार, इंट्रा-डे में इन शेयरों पर रखें नजर
Stocks to Watch: एशियाई मार्केट से बिकवाली के संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट में भी मुनाफावसूली दिख सकती है। निफ्टी 50 (Nifty 50) की वीकली एक्सपायरी के दिन आज टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) और एबॉट इंडिया (Abbott India) समेत कुछ स्टॉक्स में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं
एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 138.64 प्वाइंट्स यानी 0.17% की फिसलन के साथ 81,444.66 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 41.35 प्वाइंट्स यानी 0.17% की गिरावट के साथ 24,812.05 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)
Stocks to Watch: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज चार अहम वजहों से तेज हलचल के आसार हैं। एक तो इजरायल-ईरान के बीच चल रही जंग, दूसरा एशियाई मार्केट में बिकवाली का दबाव, तीसरा अमेरिका फेड का ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करना और चौथा आज निफ्टी 50 के वीकली डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी का दिन होना। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो ऑटो, प्राइवेट बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स रेड जोन में बंद हुआ था तो इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 138.64 प्वाइंट्स यानी 0.17% की फिसलन के साथ 81,444.66 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 41.35 प्वाइंट्स यानी 0.17% की गिरावट के साथ 24,812.05 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज आने वाले कारोबारी नतीजे
ऐजिस लॉजिस्टिक्स, और एजिस वोपाक टर्मिनल्स आज वित्तीय नतीजे जारी करेंगी।
Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर
Inventurus Knowledge Solutions (IKS Health)
सीएनबीसी-टीवी18 के सूत्रों के मुताबिक इंजिविजुअल शेयरहोल्डर्स ₹450 करोड़ में इन्वेंचरस नॉलेज सॉल्यूशंस के 25.19 लाख शेयर (1.5% इक्विटी) ₹1,650 के भाव में बेच सकते हैं।
Zydus Lifesciences
अमेरिकी एफडीए ने जाइडस लाइफसाइंसेज की गुजरात के अहमदाबाद के सेज-1 में स्थित ऑन्कोलॉजी इंजेक्टेबल साइट पर जीएमपी (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज) फॉलो-अप को बंद कर दिया है। इसमें दो ऑब्जर्वेशंस मिले हैं जिसमें से कोई भी डेटा इंटिग्रिटी से नहीं जुड़ा है। अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 9-18 जून के बीच साइट की जांच की थी।
Tata Elxsi
टाटा एलेक्सी ने भारतीय बाजार के अनुरूप एप्लीकेशन-रेडी ईवी सॉल्यूशंस डेवलप करने के लिए दिग्गज सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी इनफिनियन टेक्नोलॉजीज के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं।
Abbott India
एबॉट इंडिया ने एमएसडी फार्मा के साथ एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है। इसके तहत यह एमएसडी के ओरल एंटी-डाएबिटिक पोर्टफोलियो का भारत में विस्तार करेगी।
ESAF Small Finance Bank
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के बोर्ड ने ₹362.43 करोड़ के एनपीए और बट्टे खाते में डाले गए ₹372.75 करोड़ के लोन एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसी) को बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बैंक ने इस लोन पूल पर 90.15% का प्रोविजन किया है।
लिस्टिंग
मोनोलिथिक इंडिया के शेयर आज एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।
इसके अलावा स्कीम ऑफ अरेंजमेंट के बाद सीमेन्स एनर्जी इंडिया के शेयर भी लिस्ट होंगे तो सुमीत इंडस्ट्रीज और इंडोसोलर के शेयर की ट्रेडिंग फिर शुरू होगी। वहीं कृषिवाल फूड्स के शेयर एसएमई से मेनबोर्ड पर लिस्ट होंगे।
एक्स-डेट
टाटा कम्युनिकेशंस, तेजस नेटवर्क, रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, पैनासोनिक कार्बन इंडिया कंपनी के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
F&O Ban
आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बॉयोकान, बिड़लासॉफ्ट, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL), चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, हुडको, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक और टीटागढ़ रेल सिस्टम में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे। वहीं इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) एफएंडओ की बैन लिस्ट से बाहर हो गया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।