Get App

पिछले साल के मुकाबले 50% तक डिस्काउंट पर मिल रहे ये स्टॉक, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के इस दौर में कई स्टॉक एक साल पहले की अपनी कीमतों के मुकाबले काफी डिस्काउंट पर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, इसमें आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कई बार कई बार शेयर जबरदस्त डिस्काउंट पर इसलिए उपलब्ध होते हैं, क्योंकि किसी को यह आकर्षक नहीं लगता, जबकि कई बार आपको इसे हासिल करने में खुशकिस्मत हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2024 पर 7:02 PM
पिछले साल के मुकाबले 50% तक डिस्काउंट पर मिल रहे ये स्टॉक, क्या आपको निवेश करना चाहिए?
10 एनालिस्ट्स ने एशियन पेंट्स के शेयरों को 'बाय' रेटिंग दी है।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के इस दौर में कई स्टॉक एक साल पहले की अपनी कीमतों के मुकाबले काफी डिस्काउंट पर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, इसमें आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कई बार कई बार शेयर जबरदस्त डिस्काउंट पर इसलिए उपलब्ध होते हैं, क्योंकि किसी को यह आकर्षक नहीं लगता, जबकि कई बार आपको इसे हासिल करने में खुशकिस्मत हो सकते हैं।

हम आपको यहां बता रहे हैं कि कौन से स्टॉक निवेशकों को बेहतर बार्गेनिंग का मौका दे रहे हैं और क्या आपको इस समय में इन शेयरों में निवेश करना चाहिए? हमने इस विश्लेषण में ब्लूमबर्ग एनालिस्ट्स रेटिंग्स की मदद ली है।

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (एक साल पहले के प्राइस के मुकाबले डिस्काउंट: 52%)

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) के शेयरों में पिछले एक साल में 50 पर्सेंट से भी ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। जनवरी 2024 में ज़ी (Zee) और सोनी पिक्चर्स (Sony Pictures) का प्रस्तावित मर्जर रद्द होने की वजह से भी शेयरों में गिरावट देखने को मिली। क्या आपको इस प्राइस पर कंपनी के शेयरों पर विचार करना चाहिए? कुल 9 एनालिस्ट्स इसे 'खरीदने' का सुझाव दे रहे हैं, जबकि चार ने इसे होल्ड करने की सलाह दी है और 7 एनालिस्ट्स की राय में इसे बेचना बेहतर विकल्प है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें