बाजार में रिकॉर्ड तेजी है क्योंकि US FED को लेकर अनिश्चतता घटी है। इस साल के अंत से फेड बॉन्ड खरीद में कमी के संकेत तो दे रहा है, लेकिन फिलहाल वो ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि इस राहत की खबर के बीच क्रूड थोड़ी चिंताएं बढ़ा रहा है।

बाजार में रिकॉर्ड तेजी है क्योंकि US FED को लेकर अनिश्चतता घटी है। इस साल के अंत से फेड बॉन्ड खरीद में कमी के संकेत तो दे रहा है, लेकिन फिलहाल वो ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि इस राहत की खबर के बीच क्रूड थोड़ी चिंताएं बढ़ा रहा है।
इस हफ्ते पहली तिमाही के GDP आंकड़े के साथ अगस्त ऑटो बिक्री के NUMBERS भी आएंगे। इन तमाम DEVELOPMENTS के बीच बाजार 17 हजार की तरफ तेजी से अग्रसर है। कई शेयरों में एक्शन बढ़ रहा है। ऐसे में इस शो में हम आपको वैसे TRADE बताएंगे जिनमें अगले एक-दो हफ्ते में अच्छी कमाई हो सकती है।
सीएनबीसी-आवाज़ के स्पेशल शो हफ्ता वसूली में निवेशकों का शानदार ट्रेड बताने के लिए manasjaiswal.com के Manas Jaiswal, rajatkbose.com के Rajat Bose और Nirmal Bang के Vikas Salunkhe जुड़ गये हैं।
एक्सपर्ट्स के सुझाये हफ्तावसूली पिक्स इस प्रकार हैं-
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का 1-2 हफ्ते में जोरदार रिटर्न देनेवाला शेयरः NAVIN FLUORINE
मानस ने केमिकल सेक्टर की तेजी भुनाते हुए इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केमिकल सेक्टर में जिस तह से तेजी नजर आ रही उसके हिसाब से इस शेयर में 1 से 2 हफ्ते में 4300 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें दांव लगाते समय 3749 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
rajatkbose.com के रजत बोस का 1-2 हफ्ते में जोरदार रिटर्न देनेवाला शेयरः Adani Ports
रजत बोस ने कहा कि अडाणी ग्रुप के इस शेयर में खरीदारी करें। इसमें 1 से 2 हफ्ते में अच्छा मुनाफा कमाने को मिलेगा। इसे 730 रुपये के स्तर पर 695 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें इसमें 804 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
Nirmal Bang के विकास सालुंखे का 1-2 हफ्ते में जोरदार रिटर्न देनेवाला शेयरः DEEPAK NITRITE
आज केमिकल सेक्टर के बूम के मुद्देनजर विकास ने भी केमिकल सेक्टर के इस बढ़िया स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि से 2170 रुपये के स्तर पर 2060 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें इसमें 2640 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का 1-2 हफ्ते में जोरदार रिटर्न देनेवाला शेयरः INDIAMART INTERMESH
मानस ने दूसरे हफ्तावसूली पिक्स के रूप में इंडिया मार्ट में खरीदारी करने सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसे 7350 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 8300 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए।
rajatkbose.com के रजत बोस का 1-2 हफ्ते में जोरदार रिटर्न देनेवाला शेयरः CIPLA
रजत ने कहा कि इस फार्मा स्टॉक में मूवमेंट देखने को मिल रहा है यदि ये 925 रुपये के ऊपर टिकने में कामयाब होता है तो इसमें 905 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए। इसमें पहला टारगेट 952 रुपये और दूसर टारगेट 975 रुपये देखने को मिल सकता है।
Nirmal Bang के विकास सालुंखे का 1-2 हफ्ते में जोरदार रिटर्न देनेवाला शेयरः DR REDDYS
विकास ने कहा कि इसके चार्ट पैटर्न के लिए हिसाब में इसमें अच्छा मूवमेंट बनता दिखेगा। इसमें 1 से 2 हफ्ते में 4970 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं लिहाजा इसमें 4640 के स्तर पर 4500 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने सलाह है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।