MNC Stocks : आज MNC शेयरों में जोरदार एक्शन है। हिताची एनर्जी और 3M INDIA के शेयर में जबरदस्त तेजी है। वहीं GE Vernova T&D India में बड़ी तेजी के बाद आज हल्का मुनाफावसूली है। फिलहाल हिताची एनर्जी का शेयर 2,463 रुपए यानी 13.75 फीसदी की बढ़त के साथ 20388 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 20,499 रुपए और दिन का लो 18,670 रुपए है। वहीं, 3M INDIA का शेयर 5,340 रुपए यानी 17.39 फीसदी की तेजी के साथ 36070 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 36,480 रुपए और दिन का लो 32,610 रुपए है। लेकिन GE Vernova T&D India का शेयर फिलहाल लाल निशान में। लेकन इंट्राडे में इसने 3,219.80 का हाई छुआ है।
हिताची एनर्जी में फुल करंट?
हिताची एनर्जी में तेजी की वजह पर नजर डालें तो ये शेयर मजबूत ऑर्डरों के दम पर भागा है। कंपनी का ऑर्डर इनफ्लो सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़कर 2220 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। कंपनी के पास कुल 29,400 करोड़ रुपए के ऑर्डर हैं। कंपनी के EBITDA अनुमान से बेहतर रहा है। FY27 EPS के 75x पर शेयर में ट्रेडिंग हो रही है। इसका वैल्यूएशन काफी महंगा लग रहा है।
3M इंडिया में तेजी क्यों?
अच्छे नतीजों के दम पर आज 3M इंडिया में जोरदार तेजी आई है। इसका मुनाफा सालाना आधार पर 134 करोड़ रुपए से बढ़कर 191 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं, मार्जिन सालाना आधार पर 16% से बढ़कर 20% पर रही है। जबकि आय 1,111 करोड रुपए से बढ़कर 1,266 करोड़ रुपए पर रही है।
कल बाजार के दौरान GE Vernova के नतीजे आए थे जो हर पैमाने पर अनुमान से बेहतर रहे हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी का आर्डर इनफ्लो 1,610 करोड़ रुपए रहा है। कंपनी की कुल आर्डर बुक 13,100 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। इसकी ऑडर्र बुक में सालाना आधार पर 33 फीसदी की ग्रोथ रही है। इसके कुल ऑर्डर्स में से 32 फीसदी एक्सपोर्ट के आर्डर हैं। शेयर का वैल्युएशन 60x FY27 पर है। पिछले 6 महीने में इस शेयर ने 95 फीसदी का रिटर्न दिया है।