Get App

अगले हफ्ते इन स्टॉक्स में दिखेगा जोरदार एक्शन, कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Balkrishna Industries के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 3237 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी करनी चाहिए। Balkrishna Industries के शेयर में 3170 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 3262 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 22, 2024 पर 10:55 AM
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स में दिखेगा जोरदार एक्शन, कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव
Shilpa Medicare पर मिडकैप सेगमेंट से AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने 578 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिड और स्मॉलकैप में मुनाफावसूली नजर आई। IT, मेटल, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। तेल-गैस, FMCG, रियल्टी शेयरों में दबाव देखने को मिला। कल बाजार में सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 269 प्वाइंट गिरकर 77,210 पर बंद हुआ। निफ्टी 66 प्वाइंट गिरकर 23,501 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 122 प्वाइंट गिरकर 51,661 पर बंद हुआ। मिडकैप 45 प्वाइंट गिरकर 55,429 पर बंद हुआ। वहीं बाजार गिर कर बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एस्ट्रल, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, जुबिलेंट फूड और शिल्पा मेडिकेयर के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial Services की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Astral

JM Financial Services की सोनी पटनायक ने कहा कि एस्ट्रल के स्टॉक में जून की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 2300 के स्ट्राइक वाली कॉल 33 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 45 से 58 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 10 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Balkrishna Industries Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 3170 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 3262 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 3237 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें