कल 2 अगस्त को इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Maruti Suzuki के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 13304 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Maruti Suzuki के शेयर में 13700 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 13050 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 5:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Inox Green पर मिडकैप सेगमेंट से JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने 174 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज निफ्टी ने इंट्राडे में 25,078.30 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। सेंसेक्स ने इंट्राडे में 82,129.49 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। मिडकैप ने इंट्राडे में 59,290.05 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। सेंसेक्स 126 प्वाइंट चढ़कर 81,868 बंद हुआ। निफ्टी 60 प्वाइंट चढ़कर 25,011 बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में खरीदारी रही। बैंक निफ्टी के 12 में से 10 में बिकवाली नजर आई। एनर्जी, CPSE, PSE शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने बाटा, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल और आयनॉक्स ग्रीन के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Bata

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि बाटा के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1640 के स्ट्राइक वाली कॉल 43 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 53/55 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 26 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Maruti Suzuki Future


    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से मारुति सुजुकी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 13700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 13050 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 13304 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

    डीलिंग रूम्स में आज इस बैंकिंग स्टॉक में हुई जोरदार बिकवाली, अदाणी ग्रुप के इस दिग्गज शेयर में हुई बंपर बाईंग

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चार्ट का चमत्कार शेयरः Bharti Airtel

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में भारती एयरटेल पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1506 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1490 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1535 से 1540 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

    JM Financial के आशीष चतुरमोहता का मिडकैप फंडा स्टॉकः Inox Green

    JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज आयनॉक्स ग्रीन के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 174 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें लंबी अवधि तक बने रहने पर इसमें 220 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 168 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।