अगले हफ्ते इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

JSW Steel के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 904 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी करनी चाहिए। JSW Steel के शेयर में 893 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 911 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 03, 2024 पर 9:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PCBL पर मिडकैप सेगमेंट से AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने 371 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 प्रतिशत गिरे। सेक्टोरल इंडेक्सेस में फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्सेस ऑटो, ऊर्जा, पीएसयू बैंक, आईटी, मेटल और रियल्टी में 1-3 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 311 प्वाइंट गिरकर 24,670 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 886 प्वाइंट गिरकर 80,982 पर बंद हुआ। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने डॉ रेड्डीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, एलेंबिक फार्मा और पीसीबीएल के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Dr Reddy's

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि डॉ रेड्डीज के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 7000 के स्ट्राइक वाली कॉल 143 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 200 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 114 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः JSW Steel Future


    rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से जेएसडब्ल्यू स्टील के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 893 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 911 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 904 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।

    Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना गिर सकते हैं दोनों शेयर

    Arihant Capital की कविता जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः Alembic Pharma

    Arihant Capital की कविता जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में एलेंबिक फार्मा पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1237 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1230 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1280 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

    AUM Capital के राजेश अग्रवाल का मिडकैप फंडा स्टॉकः PCBL

    AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज पीसीबीएल के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 371 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि इसमें इस लेवल से 6 से 9 महीनों में 15 प्रतिशत का उछाल नजर आ सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।