Sugar Stocks Crash: शुगर कंपनियों के शेयर धड़ाम, बजाज हिंदुस्तान शुगर 6% लुढ़का

Sugar Stocks Crash: इस महीने शुगर स्टॉक्स में 20-30 फीसदी तेजी दिखी है। अब चीनी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली हो रही है। इससे 25 अगस्त को चीनी बनाने वाली ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी। सबसे ज्यादा गिरावट Bajaj Hindustan Sugar के शेयरों में दिखी

अपडेटेड Aug 25, 2026 पर 12:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीते एक महीने में चीनी की कीमतों को पंख लग गए हैं। 24 अगस्त को चीनी का भाव बढ़कर 63.05 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। 20 जुलाई को यह 48.18 रुपये पर था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Sugar Stocks Crash: चीनी बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में 25 अगस्त को बड़ी गिरावट आई। दरअसल, सरकार ने रॉ शुगर के ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट के नियमों में ढील दी है। इससे कंपनियों को रॉ शुगर आसानी से आयात करने और रिफाइनिंग के बाद उसे घरेलू बाजार में बेचने का मौका मिल गया है। सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों में पिछले कुछ हफ्तों में आई जबर्दस्त तेजी के बाद यह कदम उठाया है। सरकार आगे आने वाले त्योहारी मौसम में चीनी की कीमतों को बढ़ने से रोकना चाहती है।

    चीनी की कीमतों में उछाल का असर शुगर स्टॉक्स पर

    चीनी की कीमतों में उछाल का असर शुगर कंपनियों के शेयरों पर दिखा था। इस महीने शुगर स्टॉक्स में 20-30 फीसदी तेजी दिखी है। अब चीनी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली हो रही है। इससे 25 अगस्त को चीनी बनाने वाली ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी। सबसे ज्यादा गिरावट Bajaj Hindustan Sugar के शेयरों में दिखी। 12 बजे इसका भाव 5.61 फीसदी गिरकर 22.85 रुपये पर चल रहा था।


    ऊंची कीमतों का फायदा उठाने के लिए मुनाफा-वसूली 

    Balrampur Chini Mill, Triveni Engg, Shree Renuka Sughars, Dalmia Bharat, Aavdh Sugar & Energy, Uttam Sugar, Dwarikesh Sugar और Magadh Sugar & Energies के शेयरों में भी 3.5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। एक्सपर्ट्स का कहना है कि शुगर स्टॉक्स में आई तेजी के बाद इनवेस्टर्स मुनाफावसूली कर रहे हैं। इससे चीनी कंपनियों के शेयरों पर दबाव दिख रहा है। सरकार के कदम से आगे चीनी की कीमतें घरेलू बाजार में नीचे आने के आसार हैं।

    एक महीने में कीमत 48 रुपये से 63 रुपये पर पहुंच गई

    बीते एक महीने में चीनी की कीमतों को पंख लग गए हैं। 24 अगस्त को चीनी का भाव बढ़कर 63.05 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। 20 जुलाई को यह 48.18 रुपये पर था। सरकार ने बताया है कि चीनी का उत्पादन उम्मीद से कम रहने से कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा खराब मौसम का असर गन्ने की फसल पर पड़ा है। इसका भी असर कुल उत्पादन पर पड़ा है। सरकार ने चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए भी पिछले हफ्ते स्टॉक लिमिट के नियम सख्त किए हैं।

    चीनी की सप्लाई बढ़ाने के उपायों से शुगर स्टॉक्स में आ सकती है नरमी

    सरकार के उपायों से चीनी की कीमतों में नरमी आ सकती है। इससे पहले इनवेस्टर्स मुनाफा बुक कर लेना चाहते हैं। इधर, शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में 25 अगस्त को गिरावट दी। 12:15 बजे निफ्टी 0.18 फीसदी यानी 44 अंक गिरकर 24,175 रुपये पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.05 फीसदी गिरकर 77,328 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी पर भी दबाव दिखा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।