Sugar Stocks: शुगर कंपनियों के शेयर आज रॉकेट बन गए। धामपुर शुगर मिल्स (Dhampur Sugar Mills), बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills), श्री रेणुका शुगर्स (Shree Renuka Sugars), और त्रिवेणी इंजीनियरिंग (Triveni Engineering) जैसी शुगर कंपनियों के शेयरों पर निवेशक टूट पड़े जिससे भाव तेजी से ऊपर भाग गए। शुगर स्टॉक्स में यह तेजी सरकार के एक नोटिफिकेशन के चलते आई जो सोमवार को जारी हुई थी। इसमें ये है कि शुगर मिल्स और डिस्टलरीज को नवंबर से शुरू हो रहे अगले एथेनॉल सप्लाई वर्ष 2025-26 में बिना किसी लिमिट के एथेनॉल बनाने की मंजूरी मिल गई है। एथेनॉल सप्लाई वर्ष नवंबर से अक्टूबर का होता है।
