Get App

तेजी की चाशनी में डूबे चीनी शेयर, 20-40 लाख टन अतिरिक्त चीनी एक्सपोर्ट को मंजूरी संभव

ISMA का कहना है कि वित्त वर्ष 2022-23 के सीजन के लिए अतिरिक्त चीनी एक्सपोर्ट को मंजूरी संभव है। सरकार ने हाल ही में 60 लाख टन एक्सपोर्ट को मंजूरी दी थी।

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 24, 2022 पर 12:42 PM
तेजी की चाशनी में डूबे चीनी शेयर, 20-40 लाख टन अतिरिक्त चीनी एक्सपोर्ट को मंजूरी संभव
तेजी की चासनी में चीनी शेयर डूबे है। 20-40 लाख टन अतिरिक्त चीनी एक्सपोर्ट को मंजूरी मिल सकती है।

Sugar stocks- तेजी की चाशनी में चीनी शेयर डूबे है। 20-40 लाख टन अतिरिक्त चीनी एक्सपोर्ट को मंजूरी मिल सकती है। बलरामपुर, श्रीरेणुका, अवध, उगर, शिंभावली 5% तक ऊपर कारोबार कर रहे है। दरअसल ISMA का कहना है कि वित्त वर्ष 2022-23 के सीजन के लिए अतिरिक्त चीनी एक्सपोर्ट को मंजूरी संभव है। सरकार ने हाल ही में 60 लाख टन एक्सपोर्ट को मंजूरी दी थी।

ISMA का अनुमान है कि कुल 80 लाख से 1 करोड़ टन शुगर एक्सपोर्ट हो सकता है जबकि 40 लाख टन के एक्सपोर्ट का कॉन्ट्रैक्ट हुआ। बता दें कि देश में चीनी की खपत 2.7-2.75 करोड़ टन रहा है। चीनी का सीजन अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। गौरतलब है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादन देश है। भारत दुनिया का दूसरे सबसे बड़ा चीनी एक्सपोर्टर देश है ।

देश का चीनी एक्सपोर्ट

देश के चीनी एक्सपोर्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021-22 में 110 करोड़ टन चीनी एक्सपोर्ट हुआ जबकि 2022-23 में अभी तक 60 लाखटन चीनी एक्सपोर्ट हुआ है। वहीं 80 लाख-1 करोड़ टन चीनी एक्सपोर्ट का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें