Trade setup for today : पिछले कारोबारी दिन निफ्टी ने ट्रेडिंग के आखिरी कुछ घंटों में, खासकर 23,000 के साइकोलॉजिकल लेवल के करीब गिरने के बाद,रिकवरी की और 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि,पूरे हफ्ते में इंडेक्स में 0.88 प्रतिशत की गिरावट आई। बाजार जानकारों का कहना है कि इसका बड़ा टेक्निकल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर बना हुआ है,क्योंकि इंडेक्स लगातार'लोअर हाई'और'लोअर लो'बना रहा है।
