8 जनवरी को सुला वाइनयार्ड्स (Sula Vineyards) के शेयरों में बंपर बढ़त देखने को मिली। शेयर 17 प्रतिशत तक उछल गया और 52 सप्ताह का नया हाई क्रिएट हुआ। इस शानदार तेजी के पीछे अहम वजह रही ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA की ओर से शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग देना और टार्गेट प्राइस बढ़ाया जाना। ब्रोकरेज के बुलिश रुख से 8 जनवरी को सुला वाइनयार्ड्स का शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 583 रुपये पर खुला। कुछ ही पलों में यह पिछले बंद भाव से करीब 17 प्रतिशत चढ़कर 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 648.75 रुपये पर पहंच गया। अगर शेयर 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 665.50 रुपये पर पहुंच जाता है तो इसमें अपर सर्किट लग जाएगा।
