बाजार में फिर तेजी की बहार लौटी है। 7 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा है। RIL, INFOSYS, M&M और HDFC ने जोश भरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा चढ़े है। बाजार की चौतरफा तेजी में सबसे आगे रियल्टी शेयर निकले। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। लगातार तीसरे दिन उछाल है। सोभा, लोढ़ा, ओबेरॉय और ब्रिगेड के शेयर 4 परसेंट तक दौड़े है। ऑटो शेयरों की रफ्तार तेज हुई है। लगातार तीसरे दिन निफ्टी ऑटो इंडेक्स टॉप बना रहा है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब पौने 2 परसेंट भागा है। IT में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। TCS, WIPRO और TECH MAHINDRA 1 से 2 परसेंट तक चढ़े है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Sun Pharma: प्रकाश गाबा Lupin के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1760 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1700 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Glenmark Pharma -मानस जयसवाल Glenmark Pharma के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1521 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1400 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा
राजेश सातपुते की टॉप पिक्स
Dabur (Fut)- राजेश सातपुते Dabur के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 525/530 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
HPCL (Fut)- शिल्पा राउत HPCL के शेयर पर बियरिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 382 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 340 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Federal Bank- आशीष बहेती Federal Bank के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 196 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 204/208 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।