Sun Pharma Share Price : सन फार्मा की अमेरिका में बड़ी शॉपिंग की तैयारी, करीब 4% टूटा शेयर

Sun Pharma Share Price :सन फार्मा, अमेरिकी फार्मा कंपनी ऑर्गनॉन एंड कंपनी के लिए डील की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसके लिए 1200 करोड़ डॉलर की बोली को अंतिम रूप दे रही है। इस डील के तहत सन फार्मा ऑर्गेनॉन का अधिग्रहण करेगी। सन फार्मा बोली के लिए फाइनेंसिंग को अंतिम रूप दे रही है

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 2:48 PM
Story continues below Advertisement
Sun Pharma Share Price : सन फार्मा ने 2025 में चेकपॉइंट थेराप्यूटिक्स का अधिग्रहण किया था। इसके लिए 35.5 करोड़ डॉलर का अपफ्रंट पेंमेंट किया गया था

Sun Pharma Share Price : सन फार्मा के शेयर में आज गिरावट है। यह शेयर निफ्टी के टॉप लूजर में शामिल हैं। फिलहाल यह शेयर 63.90 रुपए यानी 3.72 फीसदी की गिरावट के साथ 1653 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका इंट्राडे लो 1,630.40 रुपए है। दरअसल, सन फार्मा ऑर्गनॉन एंड कंपनी (Organon & Co) के अधिग्रहण की तैयारी में है। सन फार्मा इस डील के फाइनल स्टेज में पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ये डील 12 अरब डॉलर में हो सकती है। आइए देखते हैं इस डील में क्या है और कंपनी पर इसका कैसा असर होगा।

बड़ी डील की तैयारी में सन फार्मा

सन फार्मा, अमेरिकी फार्मा कंपनी ऑर्गनॉन एंड कंपनी के लिए डील की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसके लिए 1200 करोड़ डॉलर की बोली को अंतिम रूप दे रही है। इस डील के तहत सन फार्मा ऑर्गेनॉन का अधिग्रहण करेगी। सन फार्मा बोली के लिए फाइनेंसिंग को अंतिम रूप दे रही है। ऑर्गेनॉन के अधिग्रहण के रेस में 2 और कंपनियां शामिल हैं। यह सौदा सबसे बड़े ग्लोबल M&A में से एक होगा।


ऑर्गेनॉन का कारोबार

अमेरिकी कंपनी ऑर्गेनॉन का मार्केट कैप 1.5 अरब डॉलर है। 2026 में अब तक ये शेयर 19 फीसदी फिसला है। कंपनी वुमन हेल्थ के कारोबार में हैं। यह कंपनी 2021 में मर्क शॉर्प एंड डोहमे (Merck Sharp & Dohme) से अलग होकर बनी थी।

ऑर्गेनॉन को लेकर क्या हैं बड़ी चिंताएं?

मर्क शॉर्प एंड डोहमे (MSD) से अलग होने के बाद ऑर्गेनॉन के 9.5 अरब डॉलर का कर्ज विरासत में मिला है। 2025 में इसका कर्ज घटकर 8 अरब डॉलर हो गया है। 2025 में इसकी सबसे अहम दवा Nexplanon की बिक्री 4 फीसदी घटकर 92.1 करोड़ डॉलर पर आ गई है।

सन फार्मा -ऑर्गेनॉन डील पर क्या कहते हैं एनालिस्ट?

एनालिस्ट्स का कहना है कि ऑर्गेनॉन का Debt/EBITDA रेशियो 4 गुना पर है। यह अधिग्रहण 2 गुना कम्बाइंड Debt/EBITDA रेशियो पर हो रहा है। Psoriasis की दवा Vtama पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा है। Vtama से 40-80 करोड़ डॉलर बिक्री का अनुमान है।

सन फार्मा के बड़े अधिग्रहण

सन फार्मा ने 2025 में चेकपॉइंट थेराप्यूटिक्स (Checkpoint Therapeutics) का अधिग्रहण किया था। इसके लिए 35.5 करोड़ डॉलर का अपफ्रंट पेंमेंट किया गया था। डील वैल्यू 41.6 करोड़ डॉलर तक पहुंची थी। इस डील से कंपनी को कैंसर की दवा और Unloxcyt तक पहुंच मिली थी। इसके आलावा कंपनी ने जनवरी 2024 में 34.7 करोड़ डॉलर में Taro Pharma को बचे हुए हिस्से का अधिग्रहण किया था। कंपनी ने 2023 में डर्मेटोलॉजी पाइपलाइन वाली फार्मा कंपनी Concert Pharma का भी अधिग्रहण किया था। 2023 में ही इसने Vivaldis Animal Health के 60 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण किया था।

Top Technical Picks : बाजार में तेजी का मोमेंटम कायम, शानदार टेक्निकल सेटअप वाले ये शेयर चमका सकते हैं आपकी किस्मत

शेयर प्राइस हिस्ट्री

इस स्टॉक का 52 वीक हाई 1,851.20 रुपए और 52 वीक लो 1,548 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 6,667,790 शेयर और मार्केट कैप 396,370 रुपए है। 1 हफ्ते में 2.47 फीसदी और 1 महीने में 8.88 फीसदी टूटा है। 3 महीने में इस शेयर में 8.88 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस साल अब तक ये शेयर 3.94 फीसदी टूटा है। 1 साल में इसने 0.02 फीसदी का मामूली रिटर्न दिया है। वहीं, 3 साल में इसमें 63.78 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।