Top Technical Picks : बाजार में तेजी का मोमेंटम कायम, शानदार टेक्निकल सेटअप वाले ये शेयर चमका सकते हैं आपकी किस्मत

Top Technical Picks: CUMMINS में तीन हफ्ते से तेजी का मोमेंटम कायम है। 20 WEMA के पुलबैक से अच्छी खरीदारी लौटी है। BHEL रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर PSE इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है। इसमें 50 WMA और 100 WMA के बेहद अहम सपोर्ट से शानदार रिवर्सल देखने को मिला है

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 1:48 PM
Story continues below Advertisement
Top Technical Picks : MCX में तेजी का जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 10 WEMA और 20 WEMA के पुलबैक से जोरदार खरीदारी आई है

Top Technical Picks : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सुबह की बढ़त बनाए हुए हैं, जिसमें निफ्टी 24000 के आसपास घूम रहा है। आज IT सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वोलैटिलिटी इंडेक्स 7 प्रतिशत नीचे गिर गया है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। Ola Electric, HDFC Bank, TCS, BSE Limited और Infosys NSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिव शेयरों में शामिल हैं। दोपहर 1 बजे के आसपास सेंसेक्स 774.56 अंक या 1.01 प्रतिशत बढ़कर 77,406.21 परऔर निफ्टी 231.45 अंक या 0.97 प्रतिशत बढ़कर 24,006.55 पर नजर आ रहा था। लगभग 3144 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही थी। वहीं, 709 शेयरों में गिरावट आई थी और 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर

निफ्टी PSE/निफ्टी रेशियो चार्ट


निफ्टी PSE रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। PSE इंडेक्स के शेयर डेली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। इंडेक्स रेश्यो चार्ट पर 4 महीने के ट्रेंडलाइन सपोर्ट से आउटपरफॉर्म कर रहा है। निफ्टी PSE इंडेक्स में 20 शेयर शामिल किए गए हैं।

BHEL: PSE इंडेक्स में सबसे मजबूत

BHEL रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर PSE इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है। इसमें 50 WMA और 100 WMA के बेहद अहम सपोर्ट से शानदार रिवर्सल देखने को मिला है। शेयर ने 20 WEMA से ऊपर निकलने में भी कामयाबी हासिल की है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। इसके भाव एक तिमाही की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। वायदा में 3 दिनों से शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।

PFC: शानदार ब्रेकआउट

PFC में तेजी का मोमेंटम लौटा है। इसमे 20 WEMA और 50 WMA सपोर्ट पर जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। शेयर ने 100 WMA के ऊपर शानदार ब्रेकआउट दिया है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। इसके भाव एक तिमाही की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। वायदा में 6 दिनों से लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है।

CUMMINS: शानदार मोमेंटम

CUMMINS में तीन हफ्ते से तेजी का मोमेंटम कायम है। 20 WEMA के पुलबैक से अच्छी खरीदारी लौटी है। शेयर 10 WEMA के पार निकलने में कामयाब रहा है। 3 हफ्तों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी देखने को मिल रही है। भाव एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। दो दिनों से वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिल रहा है।

MCX: शानदार ब्रेकआउट

MCX में तेजी का जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 10 WEMA और 20 WEMA के पुलबैक से जोरदार खरीदारी आई है। शेयर नए शिखर से ब्रेकआउट के कगार पर है। दो दिनों से वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है।

Top stock picks : शॉर्ट टर्म में करनी है बंपर कमाई तो मार्केट दिग्गजों के पसंदीदा इन शेयरों पर लगाएं दांव

PATANJALI FOODS: चार्ट पर कमजोर

पतंजलि फूड्स चार्ट पर बेहद कमजोर दिख रहा है। लगातार 7 हफ्ते से शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। 5 हफ्ते से शेयर 200 WMA के नीचे है। शेयर में डिलिवरी बिकवाली दिखी है। वायदा में शॉर्ट-बिल्डअप नजर आया है।

JUBILANT FOOD : लोअर हाईज, लोअर लोज

इस शेयर में मंदी का मोमेंटम कायम है। 8 हफ्तों से शेयर में लोअर हाईज, लोअर लोज बने हैं। 16 हफ्ते से शेयर 200 WMA के नीचे बना हुआ है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा की डिलिवरी बिकवाली हुई है। ओपन इंटरेस्ट एक साल की ऊंचाई पर है। वायदा में अग्रेसिव शॉर्ट-बिल्डअप दिखा है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।