Top stock picks : अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार आज जोश में नजर आ रहा है। 12.15 बजे के आसपास निफ्टी 237.95 अंक यानी 1 फीसदी की बढ़त के साथ 24,018 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 763 अंक यानी 1.00 फीसदी की तेजी लेकर 77360 के आसपास दिख रहा है। जियोपोलिटिकल तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बीच हाल के दिनों में बाजार में भारी उठा-पटक देखने को मिली है। ऐसे बाजार में कमाई करने के लिए हमें क्वालिटी शेयरों पर ही फोकस करना चाहिए। यहां ऐसे शेयर बताने के लिए हमारे साथ हैं। कैटालिस्ट वेल्थ के को-फाउंडर प्रशांत सावंत, जियोजीत के गौरांग शाह, मानसजायसवाल डॉट कॉम के मानस जायसवाल और दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट राजेश सतपुते।
प्रशांत सावंत ने बताया कि उनको एबी कैपिटल का पैटर्न काफी अच्छा नजर आ रहा है। यहां पर मोमेंटम आने का मौके काफी हाई लग रहे हैं। इस शेयर को शेयर को एक कॉल के जरिए ट्रेड कर सकते हैं। इसने 345 रुपए की कॉल ऑप्शन खरीदें। यह ऑप्शन करीब 11 के आसपास ट्रेड कर रहा है। यहां 9.50 रुपए का स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करने की सलाह होगी। इसका टारगेट होगा 14.5 रुपए से 16 रुपए।
अपना F&O सुपर स्टार शेयर बताते हुए मार्केट एक्सपर्ट राजेश सतपुते ने कहा कि उनकी नजर भारती एटरटेल के चार्ट पर है। ये शेयर कर भी अच्छा लग रहा था, लेकिन कल इसमें थोड़ी सुस्ती थी। लेकिन आज ये शेयर पिछले दिनों का हाई निकाला है और हाई था करीब 1870 रुपए का। इस लेवल के ऊपर इस स्टॉक में ट्रेड बनाता है जिसका टारगेट होगा 1900-1910 रुपए। 1870 रुपए के ऊपर टिकने पर इसमें अच्छा मोमेंटम देखने को मिलेगा। इस ट्रेड के लिए 1860 रुपए पर स्टॉपलॉस लगाएं।
मानसजायसवाल डॉट कॉम के मानस जायसवाल के अपना चार्ट का चमत्कार शेयर बताते हुए कहा कि उनका फोकस बंधन बैंक पर है। इस शेयर ने दो दिन पहले अपने 200 डे मूविंग एवरेज के फिर से हासिल किया था। कल इसमें कंसोलीडेशन देखने को मिला। लेकिन आज इसमें फिर से तेजी आती दिखी है। इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों का खरीदारी करने और 165 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 175 रुपए के टारगेट हासिल हो सकते हैं।
गौरांग शाह ने अपना मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि उनका टाटा कम्युनिकेशंस में खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करना चाहिए। गिरावट में इस शेयर को जोड़ते जाएं। ये कंपनी टेलीकम्युनिकेशन सेवाएं उपलब्ध करवाती है। कंपनी पर तेल-गैस की कीमतों में बढ़त का बहुत असर नहीं होगा। वर्तमान स्तरों पर इस शेयर में खरीदारी करें और गिरावट में जोड़ते रहें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।