Sun Pharma का शेयर 2% टूटा, USFDA से मिले वॉर्निंग लेटर का दिखा असर

Sun Pharma Stock Price: अप्रैल में सन फार्मा को USFDA से अपनी दादरा यूनिट के लिए ऑफि​शियल एक्शन इंडीकेटेड का दर्जा मिला था। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में 54.48 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास और 45.52 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास थी। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,638.70 रुपये और निचला स्तर 977.50 रुपये है

अपडेटेड Jun 20, 2024 पर 4:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sun Pharma का शेयर सुबह लाल निशान में 1489.95 रुपये पर खुला।

Sun Pharma Share Price: 20 जून को फार्मा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में 2 प्रतिशत की गिरावट दिखी। दरअसल कंपनी को अपने दादरा प्लांट के लिए यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से चेतावनी पत्र यानि वॉर्निंग लेटर मिला है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि इस लेटर में करेंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (cGMP) रेगुलेशंस से जुड़े उल्लंघन की बात कही गई है। वॉर्निंग लेटर की डिटेल्स को USFDA की ओर से जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

शेयर सुबह लाल निशान में 1489.95 रुपये पर खुला और फिर पिछले बंद भाव से 2.4 प्रतिशत तक टूटकर 1467.15 रुपये के लो तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 1470.45 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,638.70 रुपये और निचला स्तर 977.50 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3.52 लाख करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में सन फार्मा का शेयर 48 प्रतिशत मजबूत हुआ है। 6 महीने में शेयर की कीमत 20 प्रतिशत भागी है।

अप्रैल में दादरा यूनिट को मिला था OAI स्टेटस


इससे पहले अप्रैल में सन फार्मा को USFDA से अपनी दादरा यूनिट के लिए ऑफि​शियल एक्शन इंडीकेटेड (OAI) का दर्जा मिला था। USFDA ने दिसंबर, 2023 में कंपनी की फैसिलिटी का निरीक्षण किया था। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में 54.48 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास और 45.52 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास थी।

Rategain Travel Technologies में ब्लॉक डील के जरिए ₹161 करोड़ के शेयरों की खरीद-बिक्री, कीमत 8% उछली

Q4 में Sun Pharma को कितना मुनाफा

सन फार्मा का जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 2,654.58 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,984.47 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। ​मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 11,982.9 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 10,930.67 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।