Get App

Ezerx Health Tech में करीब 38% स्टेक खरीदेगी Sun Pharma

फार्मा सेक्टर की प्रमुख कंपनी सन फार्मा ने बताया कि वह एजेरक्स हेल्थ टेक में 37.76 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी यह हिस्सेदारी 28.69 करोड़ रुपये में खरीदेगी। एजेरक्स मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कंपनी है। इसके अलावा, कंपनी अगस्ता सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड में अतिरिक्त 4 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदेगी। इस हिस्सेदारी को खरीदने के लिए सन फार्मा 4.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 05, 2023 पर 10:04 PM
Ezerx Health Tech में करीब 38% स्टेक खरीदेगी Sun Pharma
अप्रैल-जून 2023 तिमाही में सन फार्मा का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना 1.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 2,022.5 करोड़ रुपये था।

फार्मा सेक्टर की प्रमुख कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma) ने 5 अक्टूबर को बताया कि वह एजेरक्स हेल्थ टेक (Ezerx Health Tech) में 37.76 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी यह हिस्सेदारी 28.69 करोड़ रुपये में खरीदेगी। एजेरक्स मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कंपनी है। इसके अलावा, कंपनी अगस्ता सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड (Agatsa Software Private Limited) में अतिरिक्त 4 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदेगी। इस हिस्सेदारी को खरीदने के लिए सन फार्मा 4.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कंपनी द्वारा स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी के मुताबिक, 4 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदे जाने के बाद कंपनी अगस्ता सॉफ्टवेयर में सन फार्मा की कुल हिस्सेदारी 30.13 पर्सेंट हो जाएगी।

अगस्ता डायग्नोस्टिक हेल्थ सेगमेंट में काम करती है और कंपनी मेडिकल डिवाइसों की रिसर्च, डिवेलपमेंट और कमर्शियलाइजेशन से जुड़ी है। कंपनी इन प्रॉडक्ट्स से जुड़ी टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने और रिसर्च एंड डिवेलपमेंट क्षमता बेहतर करने में जुटी है। एजेरक्स के लिए शेयरों की खरीद की प्रक्रिया अक्टूबर 2023 तक पूरी हो जाएगी, जबकि अगस्ता से जुड़ी डील की प्रक्रिया दिसंबर 2023 तक पूरी होगी। साथ ही, कंपनी को डील से जुड़ी बाकी शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

अप्रैल-जून 2023 तिमाही में सन फार्मा का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना 1.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 2,022.5 करोड़ रुपये था। संबंधित अवधि में मुंबई की इस कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 11 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 11,941 करोड़ रुपये था, जबकि एक साल पहले यह 10,761.7 करोड़ रुपये था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 5 अक्टूबर को सन फार्मा का शेयर 0.42 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,119.10 रुपये पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें