तमिलनाडु में विजय की सुनामी, 9% ढह गया यह शेयर, अगस्त 2024 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट

Stock in Focus: तमिलनाडु की अगली विधानसभा के लिए हुई वोटिंग के बाद आज मतों की गणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में विजय की टीवीके की बढ़त ने स्टॉक मार्केट में भी असर दिखाया और यह स्टॉक अगस्त 2024 के बाद से इंट्रा-डे में सबसे बड़ी गिरावट से जूझन लगा और इसमें 9% की गिरावट आई। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है

अपडेटेड May 04, 2026 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
Sun TV Shares: तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आज आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में डीएमके गठबंधन के पिछड़ने का असर स्टॉक मार्केट में भी दिखा और सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) के शेयर 9% से अधिक फिसल गए।

Sun TV Shares: तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आज आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में डीएमके गठबंधन के पिछड़ने का असर स्टॉक मार्केट में भी दिखा और सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) के शेयर 9% से अधिक फिसल गए। यह इसके शेयरों के लिए अगस्त 2024 के बाद से इंट्रा-डे में सबसे बड़ी गिरावट है, जब इसके शेयर 10% से अधिक टूटे थे। आज की बात करें मतगणना के शुरुआती रुझानों ने सन टीवी के शेयरों पर बिकवाली का ऐसा दबाव बनाया है कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया। आज बीएसई पर यह 5.72% की गिरावट के साथ ₹545.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.50% फिसलकर ₹547.55 तक आ गया था।

तमिलनाडु के किस रुझान ने तोड़ दिया Sun TV को?

मतों की गिनती में आज शुरुआती रुझान में ही अभिनेता से नेता बने विजय और एडीएमके गठबंधन ने सत्ता में शामिल डीएमके गठबंधन पिछड़ गई। इसका सन टीवी नेटवर्क पर इसलिए असर पड़ा क्योंकि इसका मालिकाना हक मारन फैमिली के पास है और कलानिधि मारन दिवंगत डीएमके नेता एम करुणानिधि के पड़पोते हैं। हालांकि पिछले पांच साल में डीएमके की सरकार में सन टीवी के शेयरों का परफॉरमेंस खास नहीं रहाष साल 2023 में 46% की तेजी को छोड़ दें तो साल 2024 में यह 4%, 2025 में 14% और 2022 में 3% कमजोर हुआ था। साल 2021 में यह 4% ऊपर चढ़ा था।


अब चुनावी रिजल्ट के रुझानों की बात करें तो फिलहाल मौजूदा रुझानों के हिसाब से विजय की टीवीके की 98 सीटों पर बढ़त है तो एडीएमके 71 और डीएमके 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।। हालांकि ध्यान दें कि ये शुरुआती रुझान ही हैं और मतों की गिनती आगे बढ़ने पर आखिरी आंकड़े बदल सकते हैं।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सन टीवी नेटवर्क के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 12 जून 2025 को बीएसई पर यह ₹662.00 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 7 महीने में यह 26.72% उछलकर 23 जनवरी 2026 को ₹485.10 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Kotak Mahindra Bank के शेयर धड़ाम, 5% की गिरावट, 5 ब्रोकरेज फर्मों से जानिए निवेश की स्ट्रैटेजी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।