हर किसी का निवेश का अपना तरीका होता है। कई निवेशक अनुभवी निवेशकों के पोर्टफोलियो पर नजर रखते हैं और इसी आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेते हैं। दिग्गज निवेशक सुंदर अय्यर ने सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड में 1 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी के शेयरों में आज 1.43 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 610.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2,708.91 करोड़ रुपये हो गया है।
