IPO के बाद स्टॉक की कीमतों में तेजी, डिमांड और सप्लाई फैक्टर के साथ-साथ सेटलमेंट मैकेनिज्म की वजह से भी हो सकती है। स्ट्रक्चरल कमियां शॉर्ट सेलर्स को फंसा रही हैं और शुरुआती ट्रेडिंग एक्शन को बिगाड़ रही हैं। यह बात ऑनलाइन ब्रोकरेज और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जीरोधा के को-फाउंडर और CEO नितिन कामत (Nithin Kamath) ने कही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बारे में पोस्ट डाली है। साथ ही कहा है कि जानकार निवेशक इस चीज से फायदा उठा सकते हैं।
