Sushil Kedia Stock Picks : 2026 में कमाई की बड़ी थीम पर चर्चा करते हुए Kedianomics फाउंडर सुशील केडिया ने कहा कि भारतीय बाजार पिछले 10 से विश्वगुरू रहे हैं। सिंतबर 2024 में बाजार के वैल्यूएशन के नजरिए से अति मचा दी। उसके बाद हमारे बाजारों में अंडरपरफॉर्मेंस देखने देखने को मिला है। इस बीच दूसरे एशियाई बाजारों में अब वैल्यूएशन काफी महंगे हो गए हैं। अंडरपरफॉर्मेंस और आउटपरफॉर्मेंस साइक्लिकल होता है। अब 2026 में सारे ईस्ट एशियन मार्केट की धुलाई देखने को मिलेगी। वहीं, भारत में मजबूती देखने को मिल सकती है। फरवरी से ग्लोबल मार्केट में करेक्शन आ सकता है।
