Sushil Kedia Top Picks :जून सीरीज के पहले दिन बाजार में सुस्ती देखने को मिल रही है। निफ्टी 23,900 के पास बरकरार है। निफ्टी बैंक में भी फ्लैट कारोबार हो रहा है। यह 55 हजार के ऊपर दिख रहा है। लेकिन मिडकैप और स्मालकैप ऑउटपरफॉर्म कर रहें हैं। मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। आज मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा चमक देखने को मिल रही है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। करीब 4 फीसदी की उछाल के साथ हिंडाल्को निफ्टी का टॉप गेनर बना है। साथ ही रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी खरीदारी आई है। एनर्जी से जुड़े शेयरों में भी तेजी है। CG पावर वायदा का टॉप गेनर बना है। सीमेंस एनर्जी में भी 8 फीसदी की तेजी नजर आ रही है।
ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए केडियानॉमिक्स के सुशील केडिया ने कहा कि इस समय इंडेक्स शरारतें कर रहा है। बाजार की शरारतों से निपटने की क्षमता बहुत कम ही लोगों में होगी है। ऐसे में इंडेक्स में संभल कर रहने की जरूरत है, बेताबी न दिखाएं। इस साल के करेक्शन में तमाम अच्छे स्टॉक काफी ज्यादा करेक्ट हो चुके हैं और अच्छे भाव पर मिल रहे हैं। 2 साल के गहरे करेक्शन के बाद तमाम स्टॉक्स लंबी चाल के लिए तैयार है। इनमें से कुछ स्टॉक्स तो 5 से 10 बैगर भी साबित हो सकते हैं।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा की बाजार में कोई स्टॉक रातों-रात 5-10 बैगर नहीं हो सकता। इसके लिए हमें 2-3 साल का निवेश व्यू लेना होगा। सुशील केडिया के मल्टीबैगर शेयरों की लिस्ट में पहला शेयर है डेल्टा कॉर्प। उनका कहना है कि जीएसटी का मुद्दा जल्द ही सुलटेगा। यह मामला सुलटते ही शेयर बड़ी तेजी से भागेगा, तब इसको खरीदना मुश्किल हो जाएगा। इस शेयर में थोड़ी-थोड़ी खरीदारी शुरू करने की सलाह होगी। यह शेयर 2 साल में 5 गुना और 5 साल में 10 गुना भाग सकता है।
उनकी अगली पसंद है इंफोएज। उनका मानना है कि यह शेयर भी 3 साल में 10 गुना रिटर्न दे सकता है। इंफोएज एक वेंचर कैपिट स्टॉक भी है। जोमैटो में इसकी काफी बड़ी हिस्सेदारी है। इसके अलावा भी कई कंपनियों में इसकी हिस्सेदारी है, जिसका इसको फायदा मिलेगा।
रेलवे शेयरों में सुशील केडिया को आरवीएनएल और आईआरसीटीसी के शेयर पसंद हैं। 6 महीने पहले भी उन्होंने इस शेयर में निवेश की सलाह देते हुए कहा था कि यह शेयर 6 बैगर साबित हो सकता है। अब उनका कहना है कि लॉन्ग टर्म में शेयर 10 बैगर साबित हो सकता है। लेकिन दो लॉट की एक्सपायरी ऑप्शन ट्रेडिंग वाले लोग इस तरह के स्टॉक्स से बिल्कुल दूर रहें। लंबी अवधि के नजरिए से ही इनमें निवेश करें।
फर्टिलाइजर सेक्टर में चंबल फर्टिलाइज़र्स दो साल में तीन गुना हो सकता है। सुशील केडिया ने बताया कि उनके इंटरनल रिसर्च कॉल में यह शेयर क्लाइंट को रिकमेंड किया गया है। बजाज हेल्थ केयर भी दो-तीन साल में थ्री बैगर बनने के लिए तैयार दिख रहा है। वीजा इश्युंस सेंटर्स चलाने वाली कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल (BLS International) भी 3 साल में फाइव बैगर बनने के लिए तैयार दिख रहा है। पीएसयू शेयरों में एसजीवीएन 18 महीने में ही फाइव बैगर रिटर्न दे सकता है। उन्होंने आगे कहा कि एकदम क्वालिटी ब्लूचिप शेयरों की बात करें तो कॉलगेट में अब तक लंबा चौड़ा करेक्शन हो चुका है। अब यह शेयर भी भागने के लिए तैयार है। इसमें 2 साल में ढाई गुने का भाव यानी 5400- 5500 रुपए का लेवल देखने को मिल सकता है।
सुशील केडिया ने आगे कहा कि 6 महीनों में 50 फीसदी भाग सकने वाले शेयरों की लिस्ट इस समय इतनी लंबी है कि हम सिर्फ 10 मिनट में उन पर कोई बात नहीं कर सकते। लेकिन उनमें से कुछ शेयरों की बात की जा सकती है। आदाणी ग्रुप से शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अदाणी एंटरप्राइज में अभी तो मुनाफा वसूली की सलाह होगी। इसमें अब किसी पुलबैक में ही खरीदने की सलाह होगी। अगले तीन से चार साल में इस कंपनी में इतना विस्तार हो सकता है जिससे इसको पहचानना भी मुश्किल हो सकता है। तीन से साढ़े तीन साल में इस शेयर में 10000 रुपए का भाव भी देखने को मिल सकता है।
आईटी और कैपिटल मार्केट शेयरों पर बात करते हुए सुशील केडिया ने कहा कि इस समय आईटी रिलेटेड ऐसे शेयरों में निवेश के मौके दिख रहे हैं जिनको एआई आने से भी कोई नुकसान नहीं होगा। जैसे नौकरी डॉट कॉम को नौकरी और नौकर दोनों को खोजने को लिए इस्तेमाल करना होगा। एआई से कंपनी को और फायदा होगा। इसी तरह का एक शेयर सीएएमएस भी है जो 8-10 महीने की अवधि में ही यहां से डबल हो सकता है। टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक भी यहां से 70-75 फीसदी भाग सकते हैं।
कैपिटल मार्केट में सीडीएसएल का शेयर 1200 रुपए से बढ़कर 2200 रुपए पर पहुंत सकता है। बीएसई का स्टॉक भी बहुत ज्यादा ओवर बॉट हो चुका है। यहां पर इसे लेने में हाथ जल सकता है। किसी बड़े करेक्शन के बाद ही इसमें खरीदारी की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।