Get App

Suven Pharma के शेयरों में 10% की भारी गिरावट, Q3 के कमजोर नतीजे पर हो रही धड़ाधड़ बिकवाली

Pharma Stocks: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सुवेन फार्मा के शेयरों में आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। इसके शेयर इंट्रा-डे में करीब 10 फीसदी टूट गए। शेयरों में थोड़ी रिकवरी तो हुई है लेकिन अभी भी यह काफी डाउनसाइड है। दिसंबर 2023 के कमजोर वित्तीय नतीजे और आगे भी ऐसी ही कमजोरी जारी रहने के आसार ने शेयरों की बिकवाली बढ़ाई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 06, 2024 पर 4:04 PM
Suven Pharma के शेयरों में 10% की भारी गिरावट, Q3 के कमजोर नतीजे पर हो रही धड़ाधड़ बिकवाली
स्पेशल्टी केमिकल्स सेगमेंट में गिरावट के चलते Suven Pharma के लिए अक्टूबर-दिसंबर 2023 सालाना और तिमाही, दोनों आधार पर कमजोर रही। इसके चलते आज कंपनी के शेयर 10 फीसदी टूट गए।

Pharma Stocks: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सुवेन फार्मा के शेयरों में आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। इसके शेयर इंट्रा-डे में करीब 10 फीसदी टूट गए। शेयरों में थोड़ी रिकवरी तो हुई है लेकिन अभी भी यह काफी डाउनसाइड है। दिसंबर 2023 के कमजोर वित्तीय नतीजे और आगे भी ऐसी ही कमजोरी जारी रहने के आसार ने शेयरों की बिकवाली बढ़ाई है। दिन के आखिरी में BSE पर यह 5.54 फीसदी की गिरावट के साथ 615.10 रुपये के भाव (Suven Pharma Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 586.10 रुपये तक आ गया था। पीई फर्म Advent ने जब से इसकी मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदी है, उसके बाद से यह पहली तिमाही थी जिसके नतीजे आए हैं।

कैसी रही Suven Pharma के लिए दिसंबर तिमाही

स्पेशल्टी केमिकल्स सेगमेंट में गिरावट के चलते कंपनी के लिए अक्टूबर-दिसंबर 2023 सालाना और तिमाही, दोनों आधार पर कमजोर रही। 13.4 करोड़ रुपये के इंवेंटरी प्रोविजन के चलते कंपनी का नेट प्रॉफिट दिसंबर 2023 तिमाही में सालाना आधार पर 56.6 फीसदी गिरकर 46.75 करोड़ रुपये पर गया। इस दौरान रेवेन्यू भी 38 फीसदी फिसलकर ₹219.8 करोड़ रुपये पर आ गया। EBITDA भी 55.6 फीसदी फिसलकर 65.14 करोड़ रुपये और मार्जिन फिसलकर 41.5 फीसदी से फिसलकर 29.7 फीसदी पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें