सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी सुजलॉन ग्लोबल सर्विसेज लिमिटेड का कंपनी में विलय होने वाला है। इसे लेकर पिछले साल मई में मंजूर की गई स्कीम ऑफ अरेंजमेंट पर सुजलॉन एनर्जी को BSE और NSE से 'नो एडवर्स ऑब्जर्वेशंस' लेटर मिला है। इसका मतलब है कि स्टॉक एक्सचेंजेस को इस विलय के कोई प्रतिकूल असर नहीं दिखते हैं। इसे एक तरह से एक्सचेंजों की ओर से विलय को दिया गया ग्रीन सिग्नल कहा जा सकता है।
