Get App

Suzlon Energy के शेयरों में 4% का उछाल, कंपनी को AMPIN एनर्जी से मिला 103 MW का ऑर्डर

Suzlon Energy को AMPIN एनर्जी ट्रांजिशन से 103.9 मेगावाट (MW) का नया ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर राजस्थान के फतेहगढ़ में हाइब्रिड लैटिस टर्बुलर टावर के साथ 33 विंड टर्बाइन जनरेटर लगाने के लिए है। यही वजह है कि कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हो रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2024 पर 2:30 PM
Suzlon Energy के शेयरों में 4% का उछाल, कंपनी को AMPIN एनर्जी से मिला 103 MW का ऑर्डर
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज 11 जून को 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई।

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज 11 जून को 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 1.80 फीसदी की बढ़त के साथ 48.20 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी को AMPIN एनर्जी ट्रांजिशन से 103.9 मेगावाट (MW) का नया ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर राजस्थान के फतेहगढ़ में हाइब्रिड लैटिस टर्बुलर टावर के साथ 33 विंड टर्बाइन जनरेटर लगाने के लिए है। यही वजह है कि कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 65,570.61 करोड़ रुपये हो गया है।

Suzlon Energy को मिले ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

एग्रीमेंट के तहत सुजलॉन (Suzlon Energy) पवन टर्बाइन (इक्विपमेंट सप्लाई) की सप्लाई करेगा और निर्माण और कमीशनिंग सहित प्रोजेक्ट को एग्जीक्यूट करेगा। सुजलॉन कमीशनिंग के बाद कंप्रिहेंसिव ऑपरेशन और मेंटेनेंस सर्विसेज भी प्रदान करेगा।

सुजलॉन ग्रुप के इंडिया बिजनेस के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव ने कहा, "सुजलॉन और AMPIN एनर्जी ट्रांजिशन भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगे चलकर हम इंडस्ट्री को हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी की बढ़ती वॉल्यूम में शामिल होते देखेंगे, जो इफेक्टिव एनर्जी ट्रांजिशन की आधारशिला होगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें