Suzlon Energy ने CESC की सब्सिडियरी कंपनी के साथ फ्रेमवर्क एग्रीमेंट किया है। इस खबर के बाद आज 15 जुलाई को कंपनी के शेयरों में दिन के निचले स्तर से तेज रिकवरी देखी गई। CESC ने सोमवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी की एक स्टेप-डाउन सब्सिडियरी कंपनी पूर्वा ग्रीन पावर प्राइवेट लिमिटेड ने सुजलॉन एनर्जी के साथ एक फ्रेमवर्क एग्रीमेंट किया है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर BSE पर 0.09 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 54.63 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।
