Get App

Suzlon Energy Share: नया ऑर्डर मिलते ही करीब 5% भागा शेयर, चेक करें टारगेट प्राइस

Suzlon Energy Share Price: जिंदल रिन्यूएबल्स की सब्सिडियरी कंपनी जेएसपी ग्रीन विंड 1 प्राइवेट लिमिटेड ने देश के ग्रीन स्टील प्रोडक्शन में तेजी लाने के लिए कर्नाटक के कोप्पल क्षेत्र में सुजलॉन एनर्जी को 302.4 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2024 पर 5:35 PM
Suzlon Energy Share: नया ऑर्डर मिलते ही करीब 5% भागा शेयर, चेक करें टारगेट प्राइस
Suzlon Energy Share: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज 4 दिसंबर को करीब 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई

Suzlon Energy Share: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज 4 दिसंबर को करीब 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 3.53 फीसदी की बढ़त के साथ 67.72 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी को कर्नाटक में जिंदल रिन्यूएबल्स से 302.4 मेगावाट के लिए विंड एनर्जी का नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 92,412 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 86.04 रुपये और 52-वीक लो 33.83 रुपये है।

Suzlon Energy को मिले नए ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

जिंदल रिन्यूएबल्स की सब्सिडियरी कंपनी जेएसपी ग्रीन विंड 1 प्राइवेट लिमिटेड ने देश के ग्रीन स्टील प्रोडक्शन में तेजी लाने के लिए कर्नाटक के कोप्पल क्षेत्र में सुजलॉन एनर्जी को 302.4 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका दिया है।

सुजलॉन एनर्जी के पास अब किसी एक कस्टमर से अब तक का सबसे बड़ा कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) ऑर्डर है। पिछले महीने कंपनी ने कर्नाटक के इसी क्षेत्र में जिंदल रिन्यूएबल्स से 400 मेगावाट की कैप्टिव विंड पावर प्रोजेक्ट हासिल की थी। सुजलॉन की कुल ऑर्डर बुक में C&I कस्टमर्स की हिस्सेदारी अब 56% है, जो अब तक के ऑल टाइम हाई 5.4 गीगावाट पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें