Suzlon Energy का शेयर नतीजों के बाद 9% टूटा, अब शेयर खरीदें या बेचें?
Suzlon Energy Share Price: ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने Suzlon पर HOLD रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन अपना टारगेट प्राइस 51 रुपये से घटाकर 41 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के EPS अनुमान में क्रमशः 9% और 7% की कटौती की है
कमजोर नतीजों के बावजूद, सुजलॉन पर नजर रखने वाले ज्यादा एनालिस्ट्स की सलाह अभी भी इसे "खरीदने" (buy) की है।
Suzlon Energy Shares Price: Suzlon Energy के शेयरों में शुक्रवार को कमजोरी देखने को मिली। कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2 FY27) के नतीजे जारी होने के बाद शेयर करीब 9% तक टूट गया। इस पर Nuvama, Investec और ICICI Securities समेत कई ब्रोकरेज ने अपनी राय दी है। मार्जिन में गिरावट के बावजूद ज्यादातर एनालिस्ट इस शेयर को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
दूसरी तिमाही में, Suzlon Energy ने सितंबर तिमाही में 394 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 1,279 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 69% कम है। हालांकि, पिछले साल कंपनी को 891 करोड़ रुपये का एकमुश्त डिफर्ड टैक्स बेनिफिट मिला था। इसे हटाकर देखें तो मुनाफे में करीब 1.3% की बढ़ोतरी हुई है।
इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 26% बढ़ा है। हालांकि, ऑपरेटिंग परफॉरमेंस कमजोर रही। EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 713 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा, जबकि मार्जिन पिछले साल के 18.7% से घटकर 14.7% रह गया।
क्या सुजलॉन एनर्जी के शेयर खरीदें या बेचें?
तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने Suzlon पर HOLD रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन अपना टारगेट प्राइस 51 रुपये से घटाकर 41 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के EPS अनुमान में क्रमशः 9% और 7% की कटौती की है।
नुवामा (Nuvama) ने सुजलॉन के वित्त वर्ष 2031 के लक्ष्य उत्साहजनक हैं, लेकिन विकास (ग्रोथ) का मुख्य हिस्सा बाद के समय में देखने को मिल सकता है। यह 'डेवको' (DevCo) की सफलता पर निर्भर करेगा, जहां कंपनी ने देर से प्रवेश किया है।
Investec
इन्वेस्टेक (Investec) ने सुजलॉन एनर्जी पर अपनी "Buy" की रेटिंग बरकरार रखी है और इसका प्राइस टारगेट ₹56 तय किया है। उनका अनुमान है कि कंपनी को सालाना 3.5 GW से 3.6 GW के नए ऑर्डर मिलेंगे। साथ ही, उन्होंने इस और अगले वित्त वर्ष के लिए अपने एग्जीक्यूशन (काम पूरा करने) के अनुमानों को भी बनाए रखा है।
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-2028 के दौरान सुजलॉन एनर्जी का रेवेन्यू 27% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से और PBT (टैक्स से पहले का मुनाफा) 21% की CAGR से बढ़ेगा। कंपनी की नेट कैश स्थिति, मजबूत RoE और RoCE, और आकर्षक वैल्यूएशन के कारण वे इस स्टॉक को लेकर सकारात्मक (bullish) हैं।
ICICI सिक्योरिटीज
ICICI सिक्योरिटीज ने भी सुजलॉन एनर्जी के प्राइस टारगेट को ₹65 से घटाकर ₹55 कर दिया है, लेकिन आकर्षक वैल्यूएशन का हवाला देते हुए स्टॉक पर अपनी "Buy" रेटिंग बरकरार रखी है।
ICICI सिक्योरिटीज ने कहा कंपनी विकास के अगले चरण के लिए आधार तैयार कर रही है। साथ ही, विंड टर्बाइन की डिलीवरी अच्छी गति से हो रही है और कमीशनिंग (प्रोजेक्ट चालू करने) का काम भी अब डिलीवरी के साथ तालमेल बिठा रहा है।
ICICI सिक्योरिटीज ने अपने नोट में लिखा, "कमोडिटी और फॉरेक्स (विदेशी मुद्रा) से जुड़ी महंगाई, और 'सुजलॉन 2.0' पर किए गए अधिक खर्चों के कारण सुजलॉन के मार्जिन पर असर पड़ा है। हालांकि यह असर कुछ समय के लिए ही रहने की संभावना है, लेकिन निकट भविष्य के आंकड़ों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।"
कमजोर नतीजों के बावजूद, सुजलॉन पर नजर रखने वाले ज्यादा एनालिस्ट्स की सलाह अभी भी इसे "खरीदने" (buy) की है। स्टॉक को कवर करने वाले 11 में से 10 एनालिस्ट्स ने इसे "बाय" रेटिंग दी है, जबकि एक ने "होल्ड" रेटिंग दी है। किसी भी एनालिस्ट ने इसे "बेचने" (sell) की रेटिंग नहीं दी है। सभी एनालिस्ट्स के प्राइस टारगेट का औसत यह बताता है कि मौजूदा स्तर से इसमें 56.1% तक की तेजी आ सकती है।
इन्वेस्टेक, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और यूबीएस ने सुजलॉन एनर्जी को 'बाय' (खरीदने) की रेटिंग दी है, और इनके लिए क्रमशः ₹56, ₹55 और ₹58 का प्राइस टारगेट तय किया है। कई बार प्राइस टारगेट घटाए जाने के बाद, शुक्रवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर 8.7% गिरकर ₹33.69 पर ट्रेड कर रहे हैं। साल की शुरुआत से अब तक यह स्टॉक 35% नीचे आ चुका है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।