सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि कंपनी ने अपने कॉरपोरेट ऑफिस 'वन अर्थ प्रॉपर्टी' की बिक्री के लिए OE बिजनेस पार्क प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है। इसके तहत सुजलॉन ने OE बिजनेस पार्क के साथ कन्वेयेंस डीड पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सौदा 440 करोड़ रुपये में हुआ है। 411.21 करोड़ रुपये कन्वेयेंस डीड पर खर्च किए जाएंगे, जबकि स्टैंप ड्यूटी और अन्य रजिस्ट्रेशन चार्ज पर 28.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
