Suzlon Energy Share Market: आज के शुरुआती कारोबार में रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूएशन प्रोवाइडर कंपनी Suzlon Energy के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। फिलहाल 3.00 बजे के आसपास एनएसई पर यह स्टॉक 0.40 रुपये यानी 5.37 फीसदी की बढ़त के साथ 7.85 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था। गौरतलब है कि Suzlon Energy को अडानी ग्रीन से 48.3 MW की विंड पावर परियोजना के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है।
इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत Suzlon Energy अडानी ग्रीन एनर्जी के लिए 23 विंड ट्राबाइन जनरेटर लगाएगी। इनमें से हर जनरेटर की क्षमता 2.1 MW होगी। यह प्रोजेक्ट गुजरात के कच्छ इलाके के मानडवी में लगाई जाएगी। इस परियोजना के 2023 में पूरे होने की संभावना है।
Suzlon Energy को ग्रीन एनर्जी से मिला यह रिपीट ऑर्डर है। इसके पहले कंपनी ने 13 अगस्त 2021 को 226.8 MW का एक और ऑर्डर मिलने की जानकारी दी थी। कंपनी ने इस ऑर्डर की वैल्यू का खुलासा नहीं किया है।
ऑर्डर के तहत Suzlon Energy अडानी ग्रीन के इस प्रोजेक्ट के लिए कलपुर्जों की सप्लाई, इंस्टॉलमेंशन और कमिशनिंग का काम करेगी। इसके अलावा सुजलॉन प्रोजेक्ट के शुरु हो जाने के बाद इसके मेनटेनेस का भी काम दिखेगी।
बता दें कि Adani Green Energy का शेयर एनएसई पर 8.55 रुपये यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 2161.33 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था। स्टॉक का दिन का हाई 2,215.40 रुपये का है जबकि दिन का लो 2,135.00 रुपये का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 3,050.00 रुपये का है जबकि 52 वीक लो 1,106.00 रुपये का है। स्टॉक का मार्केट कैप 342,824 करोड़ रुपये है।
Suzlon Energy का दिन का हाई 7.90 रुपये का है जबकि दिन का लो 7.55 रुपये का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 13.10 रुपये का है जबकि 52 वीक लो 5.90 रुपये का है। स्टॉक का मार्केट कैप 9,727 करोड़ रुपये है।