Suzlon Share Price: बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने राहुल जैन को 15 दिसंबर, 2025 से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) की नियुक्ति को मंजूरी दी तो सुजलॉन एनर्जी के शेयर आज रॉकेट बन गए। वह हिमांशु मोदी की जगह लेंगे जिन्होंने अगस्त में इस्तीफा दिया था और अगले महीने सितंबर में वह सम्मान कैपिटल में ग्रुप सीईओ के तौर पर गए। राहुल जैन ने हाल ही में एसआरएफ के ग्रुप सीएफओ के पद से इस्तीफा दिया था। वह एसआरएफ में 17 वर्षों तक रहे और अब सुजलॉन में उनकी एंट्री होने वाली है और बोर्ड की मंजूरी पर शेयर 4% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन शेयर अब भी मजबूत स्थिति में हैं। आज बीएसई पर यह 3.47% की बढ़त के साथ ₹58.19 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.50% उछलकर ₹58.77 तक पहुंच गया था।
