Get App

Swan Defence को केमिकल टैंकर के लिए मिला देश का सबसे बड़ा ऑर्डर, ₹2000 करोड़ है वैल्यू

Swan Defence Share Price: इन केमिकल टैंकरों को नॉर्वे स्थित मैरिनफॉर्म AS और पोलैंड के स्टोगाडा शिप डिजाइन एंड इंजीनियरिंग द्वारा डिजाइन किया जाएगा। 6 IMO टाइप II केमिकल टैंकरों में से पहला 33 महीनों के अंदर डिलीवर किया जाना है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 3:04 PM
Swan Defence को केमिकल टैंकर के लिए मिला देश का सबसे बड़ा ऑर्डर, ₹2000 करोड़ है वैल्यू
टैंकर गुजरात के पिपावाव के शिपयार्ड में बनाए जाएंगे।

स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड को यूरोप की शिप कंपनी Rederiet Stenersen से 22.7 करोड़ डॉलर या लगभग 2,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह केमिकल टैंकर बनाने के लिए है। कंपनी ने कहा कि उसे 6 IMO टाइप II केमिकल टैंकरों के लिए पहला नया बिल्ड कॉन्ट्रैक्ट मिला है। हर एक टैंकर 18,000 DWT का है। ये टैंकर गुजरात के पिपावाव के शिपयार्ड में बनाए जाएंगे।

इन 6 IMO टाइप II केमिकल टैंकरों में से पहला 33 महीनों के अंदर डिलीवर किया जाना है। बाद की डिलीवरी रेगुलर इंटरवल पर प्लान की गई हैं। हर टैंकर की कुल लंबाई लगभग 150 मीटर और बीम लगभग 23 मीटर होगी। इन वेसल्स में एडवांस्ड ड्युअल-फ्यूल लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG)-रेडी हाइब्रिड प्रोपल्शन होगा। साथ ही इनमें कई ऑपरेशनल मोड होंगे, जिन्हें हाई लेवल ऑटोमेशन का सपोर्ट रहेगा।

इन केमिकल टैंकरों को नॉर्वे स्थित मैरिनफॉर्म AS और पोलैंड के स्टोगाडा शिप डिजाइन एंड इंजीनियरिंग द्वारा डिजाइन किया जाएगा। स्वान डिफेंस का कहना है कि यह ऑर्डर भारत का सबसे बड़ा सिंगल कमर्शियल शिपबिल्डिंग ऑर्डर है। साथ ही यह किसी भारतीय शिपयार्ड को दिया गया पहला और सबसे बड़ा केमिकल टैंकर ऑर्डर है।

6 महीनों में 450 प्रतिशत चढ़ा Swan Defence शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें