Swiggy Share Price: आज, 23 अक्टूबर को स्विगी में बड़ा एक्सिडेंट हुआ है। नतीजों के बाद स्विगी में 10% का लोअर सर्किट लग गया है। यह शेयर 190.20 रुपये के लोअर सर्किट पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2026-27 की सितंबर तिमाही में कंपनी के नतीजे अच्छे नहीं रहे हैं। इंस्टामार्ट चलाने वाली इस कंपनी के क्विक-कॉमर्स कारोबार में और अधिक नुकसान हुआ है। इस हफ्ते 'इटर्नल' के तिमाही नतीजों के बाद इस सेगमेंट में मुनाफे पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं। इस बीच, कई ब्रोकरेज फर्मों ने स्विगी के टारगेट प्राइस को भी घटा दिया है। साथ ही कंपनी के क्विक-कॉमर्स कामकाज और मुनाफे को लेकर चिंता जताई है, जिसका असर आज इस शेयर पर दिख रहा है।
