Syngene International Block Deal: कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज फर्म सिंजेन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों में बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक बायोटेक्नोलॉजी फर्म बायोकॉन लिमिटेड द्वारा ब्लॉक डील के माध्यम से सिंजेन इंटरनेशनल में 2 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की संभावना है। इस बिक्री के लिए इंडिकेटिव प्राइस ₹825 प्रति शेयर तय किया गया है। सीएनबीसी टीवी-18 ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। कंपनी के शेयरों में आज 5.65 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक 867.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
