Taiwan Stock Market: पूरी दुनिया जहां मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध की आहट से सहमी हुई है, वहीं एशिया के एक शेयर बाजार ने 14 अप्रैल को नया इतिहास रच दिया है। संकट के बीच ताइवान का शेयर बाजार न केवल अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है, बल्कि इसने युद्ध के दौरान हुए भारी नुकसान की भी पूरी तरह भरपाई कर ली है।
