Get App

Taking Stock: उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में निफ्टी 15200 के ऊपर टिका, फाइनेंशियल शेयरों ने बनाया दबाव

आज के सेशन में ।T,मेटल, फार्मा और ऑटो शेयरो में अच्छी खरीदारी देखने को मिली.

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2021 पर 8:23 AM
Taking Stock: उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में निफ्टी 15200 के ऊपर टिका, फाइनेंशियल शेयरों ने बनाया दबाव

बाजार में BULLS और BEARS की कड़ी टक्कर के बीच, NIFTY 15,200 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। आज सेंसेक्स 14 प्वाइंट गिरकर 50,600 के स्तर पर बंद हुआ। साथ ही निफ्टी बैंक 282 अंको की गिरावट दर्ज की गई। आज के सेशन में ।T,मेटल, फार्मा और ऑटो शेयरो में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। 

निफ्टी आज 11 प्वाइंट चढ़कर 15208 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 26 प्वाइंट चढ़कर 50678 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 282 प्वाइंट गिरकर 34662 पर बंद हुआ। मिडकैप 40 प्वाइंट गिरकर 25544 पर बंद हुआ।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि देश में गिरते कोविड-19 के मामलों और अगले राहत पैकेज के खबरों के बीच बाजार आज हरे निशान में खुला। हालांकि बैंकिंग शेयरों में आए बिकवाली के दबाव की वजह से बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और कारोबार के अंत में सपाट बंद हुआ।

आज के कारोबार में Nifty Bank, energy और  PSU Bank को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.31 फीसदी और स्म़ॉल कैप इंडेक्स में 0.26 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।

Asian Paints, Titan Company, Eicher Motors, JSW Steel और  Britannia Industries निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं HDFC Bank, HDFC Life, Reliance Industries, Axis Bank और Coal India निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

बीएसई पर बैंकिंग, कैपिटल गुड्स  और पावर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। वहीं IT, FMCG, metal और  तेल-गैस इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

इंडिविजुअल स्टॉक की बात करें तो Jindal Steel, NALCO और SAIL के वॉल्यूम में 100 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। Colgate Palmolive, TVS Motor और IGL में लॉन्ग बिल्टअप देखने को मिला जबकि Amara Raja Batteries, SAIL और Alkem Laboratories में शॉर्ट बिल्टअप देखने को मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें