Get App

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज बाजार में बैंकिंग शेयरों का जलवा, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

बैंक के साथ ही फाइनेंस शेयरों में भी खरीदारी रही। वहीं निफ्टी में आज कारोबार फ्लैट रहा.

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2021 पर 9:51 AM
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज बाजार में बैंकिंग शेयरों का जलवा, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज बाजार में बैंकिंग शेयरों का जलवा रहा। ICICI बैंक के नतीजों के दम पर बैंक निफ्टी में जोरदार तेजी आई और बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 869 प्वाइंट चढ़कर 41,192 पर बंद हुआ। बैंक के साथ ही फाइनेंस शेयरों में भी खरीदारी रही। वहीं निफ्टी में आज कारोबार फ्लैट रहा। साथ मिड कैप और स्मॉल कैप में भी बिकवाली हावी दिखी। मिडकैप तो 500 अंक से ज्यादा टूट गए। रियल्टी, ऑटो और IT शेयरों ने दबाव बनाया।

निफ्टी 10 प्वाइंट चढ़कर 18,125 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 145 प्वाइंट चढ़कर 60,967 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 869 प्वाइंट चढ़कर 41,192 पर बंद हुआ। मिडकैप 529 प्वाइंट गिरकर 30,553 पर बंद हुआ।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि बाजार की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई लेकिन बैंकिंग शेयरों से मिले मजबूत सपोर्ट ने बाजार पर से दबाव को हटाने का काम किया और बाजार गिरावट से उबर कर फ्लैट होता दिखा। असेट क्वालिटी में सुधार और दूसरी तिमाही में आई कारोबारी मजबूती ने बैंक शेयरों में जोश भर दिया।

कल कैसी रहेगी बाजार की चाल

LKP Securities के रोहित सिंगरे का कहना है कि निफ्टी के लिए 18,030-17,970 के करीब अच्छा सपोर्ट है। अगर निफ्टी इस लेवल पर टिके रहता है तो पुल बैक में और विस्तार हो सकता है। सपोर्ट जेन के आसपास मिलने वाली कोई गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका होगी। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18,225-18,300 के जोन में रजिस्टेंस नजर आ रहा है। 18,300 के ऊपर जानें पर ही निफ्टी में नई तेजी देखने को मिल सकती है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार का शॉर्ट टर्म स्ट्रक्चर कमजोर दिख रहा है। लेकिन अगर निफ्टी 18,000-18,050 पर टिका रहता है तो एक तेज पुल बैक रैली की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। डे ट्रेडर्स के लिए 18,050 का स्तर अहम सपोर्ट का काम करेगा। अगर निफ्टी इसके ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर हमें 18,250-18,310 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। वहीं अगर निफ्टी 18,050 के नीचे फिसलता है तो और कमजोरी आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें