जनवरी एक्सपायरी से पहले बाजार दायरे में कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स 37 अंक चढ़कर 60979 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी बिना बदलाव के 18118 पर बंद हुआ है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा। ऑटो, IT शेयरों में खरीदारी रही। वहीं बैंकिंग, फार्मा, रियल्टी, मेटल शेयरों में बिकवाली दिखी। निफ्टी बैंक 88 अंक गिरकर 42733 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 122 अंक गिरकर 31152 पर बंद हुआ है। आज निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में बढ़त रही। निफ्टी बैंक के 12 में 9 शेयरों में गिरावट रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे कमजोर होकर 81.72 के स्तर पर बंद हुआ है।
25 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच ऑटो शेयरों में आई खरीदारी के साथ आज के कारोबार में बाजार में तेजी आती दिखी। हालांकि बैंकिंग शेयरों में आई बिकवाली के चलते कारोबार के अंत में बाजार सपाट बंद हुआ है। सेक्टर के बड़े नतीजों के आने के पहले आज ऑटो शेयर फोकस में रहे। यूएस इकोनॉमी की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ अमेरिका में ब्याज दरों में हल्की बढ़त की उम्मीद ने ग्लोबल बाजारों का सेंटीमेंट सुधार दिया है।
LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि 18200 के आसपास निफ्टी में मंदड़िए हावी रहे। आज निफ्टी पूरे दिन दबाव में रहा। निफ्टी इस समय 17900-18200 के दायरे में फंसा दिख रहा है। इस रेंज के ऊपर या नीचे किसी तरफ ब्रेकआउट आने पर बाजार की दिशा साफ होगी। ऑप्शन डेटा से साफ होता है कि 18200CE स्ट्राइक पर एग्रेसिव राइटिंग देखने को मिली है। नीचे की तरफ 18000PE पर सपोर्ट दिख रहा है। इसी स्तर पर सबसे ज्यादा पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है।
शेयरखान के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि आज निफ्टी बढ़त के साथ खुला और इसने 18184 का स्विंग हाई पार किया लेकिन ये ऊपरी स्तरों पर टिके रहने में कामयाब नहीं रहा। ऑवरली अपर बोलिंजर बैंड फ्लैट दिख रहा है इससे ऊपरी स्तरों पर दबाव देख रहा है। ये में निफ्टी हमें फिर से एक संक्षिप्त कंसोलीडेशन मोड में कायम दिखा। निफ्टी अहम ऑवरली और डेली मूविंग एवरेज के करीब बेस बना रहा है। डेली चार्ट पर निफ्टी हायर टॉप, हायर बॉम बना रहा है। आब आगे इसमें तेजी आने के संकेत दिख रहे हैं। शॉर्ट टर्म में निफ्टी हमें 18260-18300 की बाधा पार करते हुए 18500 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 18,000 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।
LKP Securities के कुणाल शाह का कहना है कि Bank Nifty आज 43000 की बाधा पार करने में कामयाब नहीं रहा। वहीं, कॉल साइड पर आज सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट बनते दिखा है। बैंक निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 42500 पर सपोर्ट है। अगर ये सपोर्ट कायम नहीं रहता है तो फिर इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है। बैंक निफ्टी आज 42500-43000 के रेंज में घूमता रहा। इस रेंज के किसी भी तरफ आने वाला ब्रेक आउट बैंक निफ्टी की दिशा तय करेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।