Taking Stock: मेटल, रियल्टी, एनर्जी सेक्टर में तेजी से बाजार बढ़कर हुआ बंद, शुक्रवार 28 अक्टूबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

श्रीकांत चौहान ने कहा कि निफ्टी 17800 के ऊपर निकला तो इंडेक्स 17900-18000 के लेवल तक चढ़ सकता है। दूसरी तरफ 17625 के स्तर से नीचे गिरने पर निफ्टी 17500-17450 तक लुढ़क सकता है

अपडेटेड Oct 27, 2022 पर 6:44 PM
गौरव रत्नपारखी ने कहा कि निफ्टी शॉर्ट टर्म में बेयरिश बायस के साथ साइडवे कारोबार करता नजर आ सकता है। जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 17800 से नीचे टिका रहता है तब तक इंडेक्स शॉर्ट टर्म में 17500 तक फिसल सकता है

शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। अक्टूबर एक्सपायरी के दिन बाजार बढ़त पर बंद हुआ। IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। आज गुरूवार 27 अक्टूबर के दिन कारोबार में सेंसेक्स 213 प्वाइंट चढ़कर 59 हजार 757 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 81 प्वाइंट चढ़कर 17 हजार 737 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। रियल्टी, मेटल, एनर्जी शेयरों में तेजी नजर आई। इसके साथ ही फार्मा, FMCG शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली।

Outlook for October 28

Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी की शुक्रवार 28 अक्टूबर के लिए निफ्टी पर राय


निफ्टी पूरे सितंबर की गिरावट के 78.6% रिट्रेसमेंट के करीब कारोबार कर रहा है और ये 17800 के लेवल के करीब है। इंडेक्स ने 25 अक्टूबर को बेयरिश आउटसाइड बार के साथ-साथ एक Engulfing बेयर कैंडल बनाया। जबकि आज इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक इनसाइड बार बनाया। दूसरी तरफ आवरली चार्ट पर इंडेक्स पिछले कुछ सत्रों के लिए इस प्रमुख Fibonacci retracement के नीचे डिस्ट्रीब्यूशन बनाता नजर आया है।

गौरव रत्नपारखी ने कहा कि इसके स्ट्रक्चर को देखें तो निफ्टी शॉर्ट टर्म में बेयरिश बायस के साथ साइडवे कारोबार करता नजर आ सकता है। जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 17800 से नीचे रहता है। तब तक इंडेक्स शॉर्ट टर्म में 17500 तक लुढ़क सकता है।

Bharat Electronics के शेयर चढ़े, सितंबर तिमाही में अच्छे नतीजों को बाजार ने दी सलामी

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की शुक्रवार 28 अक्टूबर के लिए निफ्टी पर राय

मंथली एफएंडओ एक्सपायरी के दिन ट्रेडिंग सत्र में अत्यधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला। लेकिन मेटल, रियल्टी और ऑइल एंड गैस शेयरों में तेज रैली देखने को मिली। इस रैली ने बाजारों में हाल के कारोबार में देखी गई तेजी की भावना को बनाए रखने में मदद की।

निवेशक इंडिया ग्रोथ स्टोरी को लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं। उनका ये नजरिया बाहरी मोर्चे पर कई दिक्कतों के बावजूद बाजारों को ऊंचाई की तरफ ले जा रहा है।

श्रीकांत चौहान ने कहा कि तकनीकी रूप से देखें तो पिछले तीन सत्रों से निफ्टी में लगातार 17800 के स्तर के करीब रेजिस्टेंस देखने को मिला है। जबकि दूसरी तरफ निफ्टी में 17625 के स्तर के पास सपोर्ट नजर आया है।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 17800 का स्तर प्रमुख ब्रेकआउट स्तर होगा। इससे ऊपर इंडेक्स 17900-18000 के लेवल तक चढ़ सकता है। दूसरी तरफ 17625 के स्तर से नीचे गिरने पर निफ्टी में नए दौर की बिकवाली दिख सकती है। इसके नीचे जाने पर निफ्टी 17500-17450 तक फिसल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।