शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। अक्टूबर एक्सपायरी के दिन बाजार बढ़त पर बंद हुआ। IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। आज गुरूवार 27 अक्टूबर के दिन कारोबार में सेंसेक्स 213 प्वाइंट चढ़कर 59 हजार 757 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 81 प्वाइंट चढ़कर 17 हजार 737 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। रियल्टी, मेटल, एनर्जी शेयरों में तेजी नजर आई। इसके साथ ही फार्मा, FMCG शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली।
