मंथली एक्सपायरी के दिन आज 29 सितंबर को हाई वोलैटिलिटी के बीच भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सातवें सीधे सत्र के लिए गिर कर बंद हुए। निवेशक कल यानी कि 30 सितंबर को होने वाली आरबीआई पॉलिसी मीटिंग के नतीजों का इंतजार करते हुए दिखे। केंद्रीय बैंक के मूव के इंतजार में निवेशकों ने भी सतर्क नजरिया अपनाया।
आज बाजार की क्लोजिंग पर सेंसेक्स 188.32 अंक या 0.33% नीचे गिर कर 56,409.96 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 40.50 अंक या 0.24% नीचे गिर कर 16,818.10 पर बंद हुआ।
Motilal Oswal Financial Services के सिद्धार्थ खेमका की शुक्रवार के लिए निफ्टी पर राय
खराब ग्लोबल इकोनॉमिक माहौल के चलते बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में तेज उछाल आया है। इसकी वजह से बाजार में मंदी का डर पैदा हो गया है। बाजार को लगता है कि कल आरबीआई द्वारा ब्याज दरें 50bps तक बढ़ाई जा सकती हैं। कल आने वाले जीडीपी और नौकरी के डेटा की वजह से भी निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।
सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि कल होने वाले कुछ प्रमुख इवेंट्स और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण हमें बाजार में वोलैटिलिटी की उम्मीद है। निफ्टी 17,000 के स्तर से ऊपर टिकने में असफल रहा है। इसलिए लगता है कि अगले कुछ दिनों में इसमें दबाव रह सकता है। इसकी वजह से निफ्टी 16600-16650 जोन की ओर फिसलता दिख सकता है।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की शुक्रवार के लिए निफ्टी पर राय
आज के बाजार में तकनीकी रूप से एक मजबूत शुरुआत के बावजूद बेंचमार्क निफ्टी 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) या 17000 के स्तर से ऊपर टिकने में असफल रहा।
श्रीकांत ने कहा कि आज इंट्राडे टाइम फ्रेम में इंडेक्स ने डबल टॉप फॉर्मेशन बनाया। जबकि यह लगातार 16800 के लेवल पर सपोर्ट ले रहा है। जब तक निफ्टी 16800 से ऊपर ट्रेड करता है, तब तक इसमें एक तेज पुलबैक रैली दिख सकती है। इसके ऊपर जाने पर इंडेक्स फिर से 16950-17000 के स्तर को छू सकता है। हालांकि अगर निफ्टी 16800 के नीचे जाता है तो इंडेक्स 16700-16650 के लेवल तक लुढ़क सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )