Get App

Taking Stock: जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

शॉर्ट टर्म में बैंक निफ्टी हमें 40000 की तरफ बढ़ता नजर आ सकता है। नीचे की तरफ इसके लिए 38500 पर सपोर्ट है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 08, 2022 पर 8:20 PM
Taking Stock: जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल
निफ्टी जब तक 17100 के स्तर को बचाए रखने में कामयाब रहता है तब तक हमें सभी सेक्टरों के टॉप परफॉर्मिंग सेक्टरों के स्टॉक पर फोकस बनाए रखना चाहिए और इनमें गिरावट पर खरीदारी करना चाहिए

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा। शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी आई जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद हुए। सेंसेक्स 31 अंक गिरकर 58191 पर और निफ्टी 17 अंक गिरकर 17315 पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट के बाद रिकवरी देखी गई। IT,FMCG,मेटल, फार्मा शेयरों में बिकवाली रही। बैंकिंग और ऑटो शेयरों पर भी दबाव रहा। निफ्टी बैंक 105 अंक गिरकर 39.178 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप 76 अंक गिरकर 31407 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में तेजी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 44 पैसे कमजोर होकर 82.32 पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ है।

सोमवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि सपाट बंद होने के पहले निफ्टी में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि निफ्टी चालू पॉजिटिव ट्रेंड की पुष्टि करते हुए 50 EMAके ऊपर बंद हुआ है। अब जब तक निफ्टी 17300 के ऊपर टिका रहता है तब तक बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड कायम रहने की उम्मीद है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17600-17700 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। जबकि नीचे की तरफ 17200 पर सपोर्ट दिख रहा है।

बैंकिंग शेयरों पर रूपक डे का कहना है कि बैंक निफ्टी आज पूरे दिन वौलेटाइल रहा है। हालांकि डेली चार्ट पर यह 50 EMAके ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। उन्होंने यह भी कहा कि मोमेंटम इंडिकेटर RSI बुलिश क्रॉसओवर में कदम रख रहा है। शॉर्ट टर्म में बैंक निफ्टी हमें 40000 की तरफ बढ़ता नजर आ सकता है। नीचे की तरफ इसके लिए 38500 पर सपोर्ट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें