Taking Stock: लगातार दो दिनों की गिरावट थमी, जानिए 24 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

हाल की पिटाई के बाद आज आईटी शेयर स्टार बनके उभरे। आज बाजार में तेजी का मूड रहता है तो फिर इस 1 दिन छोटे हफ्ते में बाजार प्री-बजट रैली देखने को मिल सकती है। टेक्निकल नजरिए से देखें के स्ट्रॉन्ग मोमेंटम के बावजूद निफ्टी 18180 के बैरियर को पार करने में कामयाब नहीं रहा

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 9:19 PM
Story continues below Advertisement
शेयरखान के गौरव रत्न पारखी का कहना है कि निफ्टी में 23 जनवरी को एक दायरे में घूमता नजर आया। हालांकि इंडेक्स के ओवरऑल स्ट्रक्चर से संकेत मिलते हैं कि यह अगली तेजी के लिए तैयार हो रहा है

शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार की खोई रौनक लौट आई है। 2 दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार बढ़त पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 320 अंक चढ़कर 60942 पर और निफ्टी 91 अंक चढ़कर 18119 पर बंद हुआ है। IT,बैंकिंग, ऑटो, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही । वहीं FMCG,PSE शेयरों में तेजी दिखी । सबसे ज्यादा दबाव में रियल्टी, मेटल, इंफ्रा के शेयर रहे। निफ्टी बैंक 314 अंक चढ़कर 42821 पर बंद हुआ। मिडकैप 174 अंक चढ़कर 31274 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में तेजी रहे। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 8 में खरीदारी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे कमजोर होकर 81.39 के स्तर पर बंद हुआ है।

HUL, Sun Pharma, Tech Mahindra, Eicher Motors और UPL निफ्टी के टॉप गेनर रहे। UltraTech Cement, Grasim Industries, NTPC, JSW Steel और Tata Steel टॉप लूजर रहे।

आईटी इंडेक्स का टेक्निकल सेटअप निफ्टी से बेहतर, मिडकैप की तुलना में लार्जकैप आईटी ज्यादा बेहतर: विनय राजानी


अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो आईटी इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं, ऑटो, बैंक, एफएमसीजी और फार्मे शेयरों में 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जबकि इंफ्रा और मेटल शेयरों में बिकवाली रही। BSE मिडकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है।

Atul, Indiabulls Housing Finance और Trent में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला है। वहीं, Hindustan Copper, Persistent Systems और SAILलॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला है।

24 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि यूरोपीयन और एशियन बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के बीच बाजार आज पूरे दिन तेजी में रहा। हाल की पिटाई के बाद आज आईटी शेयर स्टार बनके उभरे। आज बाजार में तेजी का मूड रहता है तो फिर इस 1 दिन छोटे हफ्ते में बाजार प्री-बजट रैली देखने को मिल सकती है। टेक्निकल नजरिए से देखें के स्ट्रॉन्ग मोमेंटम के बावजूद निफ्टी 18180 के बैरियर को पार करने में कामयाब नहीं रहा। वर्तमान में निफ्टी 20-day SMA के ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही ये हायर बॉटम फॉर्मेशन में नजर आ रहा है। यह बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत हैं। ट्रेडर्स के लिए 18000 का लेवल काफी अहम होगा। अगर निफ्टी इसके ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो यह 18,200 और 18,250 की तरफ जाता नजर आ सकता है। वहीं अगर 18000 से नीचे फिसलता है तो फिर यह कमजोरी 17950-17900 तक जा सकती है।

शेयरखान के गौरव रत्न पारखी का कहना है कि निफ्टी में 23 जनवरी को एक दायरे में घूमता नजर आया। हालांकि इंडेक्स के ओवरऑल स्ट्रक्चर से संकेत मिलते हैं कि यह अगली तेजी के लिए तैयार हो रहा है। डेली चार्ट पर निफ्टी ने हायर टॉप हायर बॉटम बनाना शुरू कर दिया है। अब अगर निफ्टी 18184 का स्विंग हाई पार कर लेता है तो हमें नई लॉन्ग पोजीशन लनी चाहिए। शॉर्टर्म के लिए निफ्टी हमें 18,206-18,300 की बाधा करने पर 18,500 पर भी जाता नजर आ सकता है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 18,000 का सपोर्ट नजर आ रहा है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।