Taking Stock:17,400 के नीचे फिसला निफ्टी, जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक पॉप गन पैटर्न बना लिया है। जिसके लिए 17639 आज का हाई रजिस्टेंस साबित होता नजर आया।

अपडेटेड Dec 13, 2021 पर 6:26 PM
मोतीलाल ओसवाल के चंदन तपड़िया का कहना है कि निफ्टी को 17,600-17,777 के स्तर पर जाने के लिए 17350 के ऊपर बने रहना होगा

बाजार में हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। हांलाकि आज बाजार बढ़त पर खुले थे लेकिन उसके बाद ये बढ़त जाती रही और आखिर में बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुए हैं। शुरुआती तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई। सेंसेक्स 503 और निफ्टी 143 अंक गिरकर बंद हुए है।

आज के कारोबार में IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली है। तेल-गैस, रियल्टी शेयर सबसे ज्यादा गिरे है । दिग्गजों की तरह ही आज मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों की पिटाई हुई है।

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 503.25 अंक यानी 0.86 फीसदी टूटकर 58,283.42 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 143.05 अंक यानी 0.82 फीसदी टूटकर 17,368.25 के स्तर पर बंद हुआ। छोटे मझोले शेयरों की भी आज पिटाई हुई है। मिडकैप 77 प्वाइंट गिरकर 31,126 पर बंद हुआ है।


2022 में इन इवेंट्स पर रहे नजर, तय कर सकते हैं बाजार की दशा और दिशा

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में बिकवाली हावी रही जबकि निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। आज रुपया बिना बदलाव के 75.77 के स्तर पर बंद हुआ है।

टेक्निकल व्यू

निफ्टी ने आज डेली स्केल पर एक बियरिश engulfing कैंडल बनाया और इसने 2 दिनों की सारी तेजी खो दी। मोतीलाल ओसवाल के चंदन तपड़िया का कहना है कि निफ्टी को 17,600-17,777 के स्तर पर जाने के लिए 17350 के ऊपर बने रहना होगा जबकि नीचे की तरफ इसके लिए 17,200 -17100 के जोन में सपोर्ट नजर आ रहा है।

कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक पॉप गन पैटर्न बना लिया है। जिसके लिए 17639 आज का हाई रजिस्टेंस साबित होता नजर आया। ओवरऑल स्ट्र्क्चर से संकेत मिलते हैं कि किसी बड़ी तेजी के पहले श़ॉर्ट टर्म में कंसोलिडेशन जारी रहेगा। नीचे की तरफ निफ्टी 17250-17300 के करीब हाल में बने गैप को भरता नजर आ सकता है।

Deen Dayal Investments के मनीष हाथीरमानी का कहना है कि निफ्टी के लिए 17500 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है. ऊपर की तरफ तेजी हासिल करने के लिए निफ्टी को इसके ऊपर बंद होना होगा। दूसरी तरफ अगर निफ्टी 17300 का लेवल इसमें हमें और गिरावट देखने को मिल सकती है औऱ निफ्टी 17000 की तरफ जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।