Taking Stock: निफ्टी 68 अंक बढ़ा, सेंसेक्स में 224 अंकों की बढ़त, जानें शुक्रवार को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी ने कल शुक्रवार के लिए बाजार पर राय देते हुए कहा कि यदि इंडेक्स 18,200 के स्तर के पार गया और वहां हायर टेरिटरी में टिका रहता है। तब निफ्टी शॉर्ट टर्म में 18,400 की ओर चढ़ता हुआ नजर आ सकता है। दूसरी ओर 18,000 के स्तर के आस-पास बने रहने पर इसमें डाउनसाइड के संकेत नजर आ सकते हैं

अपडेटेड Dec 29, 2022 पर 10:01 PM
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि निफ्टी के 18,000 से नीचे जाने पर ट्रेडर्स ट्रेडिंग लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलना शुरू कर सकते हैं। ऐसे में इंडेक्स 17,900 तक लुढ़क सकता है

इक्विटी बाजार ने 29 दिसंबर को F&O एक्सपायरी को दिन के निचले स्तर से दिन के उच्च स्तर के करीब एक स्मार्ट रिकवरी दिखाई। पावर, तेल और गैस, बैंक और मेटल शेयरों की अगुवाई में ये रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 223.60 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 61,133.88 पर बंद हुआ। निफ्टी 68.50 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 18,191 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी ने क्रमशः 60,479.06 और 17,992.80 के आज के दिन के निचले स्तर को हिट किया। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त भारती एयरटेल, आयशर मोटर्स, एसबीआई, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक में देखने को मिली। जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स, टाटा मोटर्स, डिविस लेबोरेटरीज, टाइटन कंपनी और अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे ज्यादा कमजोरी नजर आई।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक और मेटल इंडेक्स प्रत्येक में 1 प्रतिशत की तेजी रही। एनर्जी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुए।

Outlook for December 30


Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी की शुक्रवार के लिए निफ्टी पर राय

वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी गैप डाउन खुला। इसके बाद ये 18000 के स्तर की तरफ नीचे सरक गया। इंडेक्स ने सेशन के फर्स्ट हाफ में प्रमुख मनोवैज्ञानिक निशान के पास बेस फॉर्मेशन बनाया। सेकंड हाफ में इसमें अच्छी रिकवरी हुई। इसका नतीजा ये हुआ कि इंडेक्स ने डेली चार्ट पर बुलिश आउटसाइड बार बनाया। इसने डेली चार्ट पर एक एनगल्फिंग बुल कैंडल भी बनाया।

गौरव रत्नपारखी ने कहा कि यदि इंडेक्स 18,200 के स्तर को पार करता है। इसके बाद अगर हायर टेरिटरी में बना रहता है। तब निफ्टी शॉर्ट टर्म में 18,400 की ओर बढ़ता दिखाई दे सकता है। दूसरी ओर 18,000 के स्तर पर रहने पर इसमें डाउनसाइड संकेत दिखाई दे सकते हैं।

आने वाली सदी भारत की, 2047 तक इंडिया बनेगा 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी- मुकेश अंबानी

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की शुक्रवार के लिए निफ्टी पर राय

श्रीकांत चौहान का कहना है कि निफ्टी में साइडवेज मूवमेंट आगे भी जारी रहेगा। इसका कारण ये है कि दरों में संभावित बढ़ोतरी और टेम्पर्ड ग्रोथ के आगे बढ़ने के मद्देनजर पश्चिमी देशों में मंदी की आशंका जारी है। तकनीकी तौर पर निफ्टी ने 18,000 के पास सपोर्ट लिया और तेजी से बाउंस बैक किया।

इंडेक्स में डेली चार्ट्स पर बुलिश कैंडल और इंट्राडे चार्ट्स पर हायर बॉटम फॉर्मेशन मौजूदा स्तरों से और तेजी का संकेत दे रहा है। बुल्स के लिए 18,000 एक अहम सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा। इससे ऊपर यह 18,280 तक बढ़ सकता है। इसमें आगे और तेजी आने पर इंडेक्स 18,400 तक चढ़ सकता है।

दूसरी तरफ 18,000 से नीचे जाने पर ट्रेडर्स ट्रेडिंग लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकल सकते हैं। ऐसा हुआ तो इंडेक्स 17,900 तक फिसल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।