आने वाली सदी भारत की, 2047 तक इंडिया बनेगा 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी- मुकेश अंबानी

RIL Family day 2022 के मौके पर रिलायंस फैमिली को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस के न्यू एनर्जी बिजनेस में दुनिया बदलने की ताकत है। हमारा मानना है कि आने वाला समय न्यू एनर्जी बिजनेस का समय होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ये कंपनी एक बरगद के पेड़ के समान है। इसकी शाखाएं और फैलेंगी। इसकी शाखाएं और ज्यादा गहरी होती जायेंगी

अपडेटेड Dec 29, 2022 पर 3:32 PM
मुकेश अंबानी ने कहा कि हमारी न्यू एनर्जी टीम के सामने लक्ष्य बिल्कुल साफ है। हम आयात पर निर्भरता कम करेंगे। भारत को एनर्जी में सुरक्षा और आत्मनिर्भरता हासिल करने में सक्षम बनायेंगे

Reliance Family Day 2022: देश की सबसे बड़ी कंपनी मानी जाने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries(RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा कि आने वाली सदी भारत की है। RIL इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि 2047 तक भारत 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा। उन्होंने कहा कि अगले 25 साल भारत के 5,000 साल पुराने इतिहास में सबसे बदलावकारी साबित होंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) के जन्मदिन पर रिलायंस फैमिली डे (Reliance Family Day 2022) में मुकेश अंबानी ने ऐसा कहा। उन्होंने ये भी कहा कि रिलायंस कंपनी आने वाले दिनों में भी बरगद के पेड़ की तरह बढ़ती रहेगी। बता दें कि मुकेश अंबानी ने रिलायंस के चेयरमैन के रूप में अपने 20 साल भी पूर कर लिये हैं।

युवाशक्ति, लोकतंत्र और प्रौद्योगिकी के बल पर भारत बनेगा  40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी

उन्होंने कहा कि 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने का यह लक्ष्य यथार्थवादी और प्राप्त करने योग्य है क्योंकि भारत के पास युवा जनसंख्या की शक्ति है। भारत के पास एक परिपक्व लोकतंत्र की शक्ति है। भारत के पास प्रौद्योगिकी की शक्ति है।


इस मौके पर रिलायंस फैमिली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रिलायंस के न्यू एनर्जी बिजनेस में दुनिया बदलने की क्षमता है। आने वाला समय न्यू एनर्जी बिजनेस का समय होगा। रिलायंस कंपनी एक बरगद के पेड़ की तरह है। इसकी शाखाएं और फैलेंगी तथा और ज्यादा गहरी होती जायेंगी।

रिलायंस बनेगा सबसे ग्रीनेस्ट कॉर्पेोरेट

उन्होंने कहा कि भारत का सबसे बड़ा और सबसे वैल्यूएबल कॉर्पोरेट होने के साथ ही अब रिलायंस भारत का 'ग्रीनेस्ट' कॉर्पोरेट बनने की राह पर अग्रसर हो गया है। इसके लिए हमारी न्यू एनर्जी टीम के सामने इसके लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट हैं। हमें आयात पर निर्भरता कम करके भारत को एनर्जी में सुरक्षा और आत्मनिर्भरता हासिल करने में सक्षम बनाना है।

रिलायंस के चेयरमैन ने कहा कि जियो की तरह हमारे रिटेल कारोबार की वृद्धि का भी भारत के समावेशी विकास पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। इसका फायदा ये होगा कि हमारे नौजवानों के पास अधिक रोजगार होंगे। हमारे किसानों की आय बढ़ेगी। हमारे एसएमई और बड़े निर्माता अधिक प्रोडक्टिव बनेंगे। इसके साथ ही हमारे ट्रेडर्स-भागीदार ज्यादा समृद्ध होंगे।

नये साल में अपने परिजनों और सहकर्मियों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं

नये साल 2023 के बारे में मुकेश अंबानी ने कहा कि हम नए साल में प्रवेश कर रहे हैं। यहां रिलायंस फैमिली के प्रमुख के रूप में मेरी ओर से एक और सलाह है। वह ये कि आप अपने परिजनों के विकास के लिए अपने प्रियजनों के साथ अधिक क्वालिटी टाइम व्यतीत करें। अपनी टीमों के विकास के लिए अपने सहयोगियों के साथ अधिक क्वालिटी टाइम बिताएं। इसके साथ ही अपने आत्म-विकास के लिए अपने स्वयं के साथ अधिक क्वालिटी टाइम बिताएं। मैं आप में से प्रत्येक को आपके परिजनों के साथ घर पर और कार्यस्थल पर खुश और संतुष्ट देखना चाहता हूं।

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।