जनवरी एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली रही। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स आज गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 774 अंक गिरकर 60205 पर और निफ्टी 226 अंक गिरकर 17892 पर बंद हुआ है। बैंकिंग शेयरों में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी बैंक 1086 अंक गिरकर 41648 पर बंद हुआ है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी दबाव रहा है। मिडकैप 458 अंक गिरकर 30694 पर बंद हुआ है। रियल्टी, एनर्जी और इंफ्रा शेयरों में गिरावट रही। फार्मा, IT और मेटल शेयरों पर भी दबाव रहा।
सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में बिकवाली रही। उधर डॉलर के मुकाबले रुपए में आज मजबूती देखने को मिली है। रुपया आज 13 पैसे मजबूत होकर 81.59 के स्तर पर बंद हुआ है।
Adani Ports, SBI, IndusInd Bank, HDFC Bank और Cipla आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। वहीं, Hindalco Industries, Maruti Suzuki, Bajaj Auto, HUL और Tata Steel निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं।
बीएसई पर आज Laurus Labs, Jindal Poly Films, Bodal Chemicals, Sintex Industries, Bal Pharma और Biocon ने 52-वीक लो हिट किया है। Indiabulls Housing Finance, Indus Towers और Atul में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि Persistent Systems, Hindustan Copper और Coforge में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला।
27 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
शेयरखान के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि आज निफ्टी निगेटिव रुझान के साथ खुला और कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही इसकी कमजोरी भी बढ़ती गई। लेकिन निफ्टी अभी भी अपने पिछले एक महीने के दायरे में ही है। हाल में निफ्टी ने इस रेंज का ऊपरी छोर छुआ था उसके बाद ये 17800-17760 पर स्थित इस रेंज के निचले छोर की तरफ आता दिखा। ये निचला छोर ही अब निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट बन गया है। अब जब तक 17760 का सपोर्ट टूट नहीं जाता तब तक निफ्टी में शॉर्ट टर्म में रिकवरी आने की संभावना बनी रहेगी।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आगामी बजट और अमेरिका में आने वाले अहम आंकड़ों को देखते हुए लगता है कि आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार साइडवेज ही रहेगा। टेक्निकल नजरिए से देखें तो एक डबल टॉप बनाने के बाद बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली है। डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक लॉन्ग बियरिश कैंडल बना लिया है और 18000 के नीचे बंद हुआ है, ये बाजार के लिए निगेटिव संकेत है। अब निफ्टी जबतक 18000 के नीचे रहेगा तब तक बाजार सेंटीमेंट खराब रहेगा और निफ्टी के 17800 और फिर 17700 तक फिसलने की संभावना बनी रहेगी। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के 18000 ऊपर जाने पर इसमें 18050-18100 का स्तर देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।